Homeरिपोर्टमीडियापॉर्न फिल्म के म्यूजिक को शेखर गुप्ता के 'द प्रिंट' ने बनाया न्यूज ऑडियो?...

पॉर्न फिल्म के म्यूजिक को शेखर गुप्ता के ‘द प्रिंट’ ने बनाया न्यूज ऑडियो? : जानिए पूरा सच

द प्रिंट पर लग रहे इल्जामों के बीच जब ऑपइंडिया ने इस दावे की जाँच की तो हमने पाया कि ये अधूरा सच है। जो म्यूजिक दोनों वीडियो में इस्तेमाल किया गया है वो ओरिजनली किसी के लिए भी फ्री में उपलब्ध है। कोई भी इसका इस्तेमाल कर सकता है।

वामपंथी प्रोपेगेंडे को आगे बढ़ाने के लिए मशहूर ‘द प्रिंट’ इन दिनों अपनी न्यूज वीडियो ‘Cut The Clutter’ में पॉर्न म्यूजिक का इस्तेमाल करने के कारण चर्चा में है। सोशल मीडिया पर द प्रिंट की वही न्यूज वीडियो के साथ उस पॉर्न वीडियो को शेयर किया जा रहा है जिनमें समान म्यूजिक का इस्तेमाल किया गया है।

ऑपइंडिया की पड़ताल

द प्रिंट पर लग रहे इल्जामों के बीच जब ऑपइंडिया ने इस दावे की जाँच की तो हमने पाया कि ये अधूरा सच है। दरअसल, जो म्यूजिक द प्रिंट ने अपने वीडियो में इस्तेमाल किया वो म्यूजिक पॉर्न वीडियो में इस्तेमाल हुआ म्यूजिक ही है। लेकिन ये म्यूजिक ओरिजनली किसी के लिए भी फ्री में उपलब्ध है। कोई भी इसका इस्तेमाल कर सकता है।

म्यूजिक को जाँचने के लिए ऑपइंडिया ने गूगल की ऑडियो सर्च टेकनॉलजी का प्रयोग किया और पाया कि गाने का नाम RAW DEAL है जिसे AZ नामक आर्टिस्ट ने रचा है। इसके सर्च में स्पॉटिफाई का लिंक पहले नंबर पर ही आ गया। हमने आगे चेक किया कि क्या ये म्यूजिक यूट्यूब क्रिएटर्स के लिए है या नहीं। जहाँ हमने पाया कि ये गाना यूट्यूब लाइब्रेरी में फ्री में उपलब्ध है। 

गूगल सर्च

ये दोनों गाने के ट्रैक बिलकुल सेम है। लेकिन ऐसा लगता है कि अलग-अलग प्लेटफॉर्म के लिए कलाकार ने अलग नामों का इस्तेमाल किया है।

यूट्यूब लाइब्रेरी पर मौजूद म्यूजिक

आखिर कंटेट क्रिएटर क्यों करते हैं म्यूजिक का इस्तेमाल?

बता दें कि यूट्यूब और अन्य वीडियो प्लेटफॉर्म पर कॉपीराइट म्यूजिक को लेकर काफी सख्त नीतियाँ हैं। कई बार कॉपीराइट म्यूजिक के इस्तेमाल की वजह से क्रिएटर को ‘स्ट्राइक’ का सामना करना पड़ता जिसका असर उसके चैनल पर होता है। इसलिए यूट्यूब पर दिए गए ऑडियो को अगर क्रिएटर इस्तेमाल करे तो उन्हें इसे लेकर कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। ये ऑडियो फाइल्स न केवल फ्री होती हैं बल्कि इन पर कोई कॉपीराइट भी नहीं आता गया।

पूरी स्थिति को आसान भाषा में समझने के लिए कह सकते हैं कि ये पॉर्न वीडियो में इस्तेमाल किया गया ऑडियो और द प्रिंट की वीडियो में इस्तेमाल किया गया म्यूजिक दुर्भाग्य से समान हो गए और इसे किसी यूजर ने नोटिस भी कर लिया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

जयललिता से तृषा कृष्णन तक: कैसे तमिलनाडु की राजनीति में बार-बार निशाने पर आईं महिलाएँ

जयललिता से तृषा कृष्णन तक मामला बताता है कि तमिलनाडु की राजनीति में महिलाओं को कैसे निशाना बनाया जाता है। एक विधानसभा के अंदर का तो दूसरा राजनीतिक मंच का।

इजरायल को 99% हथियार देने वाले पश्चिमी देशों को छोड़ भारत के खिलाफ प्रोपेगैंडा फैला रहा एमनेस्टी, समझिए गाजा की आड़ में किस खेल...

भारत डिफेंस एक्सपोर्ट में तेजी से उभरता खिलाड़ी है। भारत की प्राथमिकता अपने साथ अपने मित्र देशों को सुरक्षा उपकरण मुहैया कराना है।
- विज्ञापन -