Homeरिपोर्टमीडियासुदर्शन न्यूज के रेजिडेंट एडिटर मुकेश कुमार को गुरुग्राम पुलिस ने किया है गिरफ्तार,...

सुदर्शन न्यूज के रेजिडेंट एडिटर मुकेश कुमार को गुरुग्राम पुलिस ने किया है गिरफ्तार, चैनल ने कहा था- अगवा हो गए हैं

चैनल का कहना है कि मुकेश कुमार को 10 अगस्त की दोपहर गुरुग्राम के सेक्टर 17 से अगवा किया गया। उसके बाद से उनकी कोई खबर नहीं है। उनकी गाड़ी सेक्टर 17 के कथित अपहरण स्थल से मिली है।

सुदर्शन न्यूज ने 11 अगस्त 2023 को एक ट्वीट कर बताया है कि उसके रेजिडेंट एडिटर मुकेश कुमार का अपहरण कर लिया गया है। यह खबर ऐसे समय में सामने आई है एक दिन पहले 10 अगस्त को गुरुग्राम पुलिस ने कुमार पर एक ट्वीट को लेकर केस दर्ज किया था।

चैनल का कहना है कि मुकेश कुमार को 10 अगस्त की दोपहर गुरुग्राम के सेक्टर 17 से अगवा किया गया। उसके बाद से उनकी कोई खबर नहीं है। उनकी गाड़ी सेक्टर 17 के कथित अपहरण स्थल से मिली है। ट्वीट में कहा गया है, “सुदर्शन न्यूज़ के रेजिडेंट एडिटर मुकेश कुमार का गुरुग्राम से दिन दहाड़े अपहरण हुआ है। वह मेवात में संघर्ष कर रहे हिंदू कार्यकर्ताओं को मदद करने पहुँचे थे। गुरुग्राम के सेक्टर 17 से हट्टे-कट्टे गुंडे उनको कार की ड्राइविंग सीट से खींच कर उठा ले गए हैं।”

सुदर्शन न्यूज़ ने इस संबंध में प्रकाशित अपनी रिपोर्ट में कहा है, “सुदर्शन न्यूज के रेजिडेंट एडिटर मुकेश कुमार को जबरन गुंडों ने उनकी गाड़ी से खींचकर अपहरण कर लिया।” चैनल के अनुसार वे मेवात में हिंदुओं की मदद करने गए थे। सुदर्शन न्यूज़ ने कहा है कि रेजिडेंट एडिटर मुकेश कुमार लगातार कई साल से हिन्दुओं की आवाज बुलंद कर रहे हैं।

द गुरुग्राम न्यूज के फाउंडर और एडिटर इन चीफ सुनील कुमार यादव ने सुदर्शन न्यूज के ट्वीट के रिप्लाई में कहा है कि कल (10 अगस्त) ही इनके खिलाफ झूठे ट्वीट करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है, हो सकता है गुरुग्राम पुलिस ने ही गिरफ्तार किया हो। ट्वीट के साथ उन्होंने व्हाट्सएप चैट का एक स्क्रीनशॉट भी साझा किया है।

अपडेट: सुदर्शन न्यूज के रेजिडेंट एडिटर मुकेश कुमार अगवा नहीं हुए हैं। गुरुग्राम पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है। विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘सतलुज’ में जसवंत सिंह खालड़ा हैं लेकिन पंजाब में बस से उतारकर मार डाले गए हिंदू यात्री कहाँ हैं? खालिस्तानी आतंकवाद के नैरेटिव से...

पंजाब में आतंकवाद के दौर पर फिर बहस छिड़ी है। एक पक्ष सभी पीड़ितों के दर्द की बात करता है, जबकि दूसरा इसे खालिस्तान समर्थक नैरेटिव को आगे बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करता है।

26 साल से जेल में बंद दारा सिंह होंगे रिहा: वकील का दावा, बताया- सुप्रीम कोर्ट ने 15 अगस्त तक जेल से छोड़ने का...

दारा सिंह के वकील एपी सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने ओडिशा सरकार को 15 अगस्त 2026 तक उन्हें जेल से रिहा करने का आदेश दिया है।
- विज्ञापन -