Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षादिल्ली एयरपोर्ट पर संदिग्ध बैग में RDX की आशंका: CISF ने जाँच शुरू की,...

दिल्ली एयरपोर्ट पर संदिग्ध बैग में RDX की आशंका: CISF ने जाँच शुरू की, बढ़ाई गई सुरक्षा

बैग के आसपास का बड़ा इलाका सुरक्षा बलों ने खाली करवा दिया और लोगों को उस क्षेत्र से दूर रहने को कहा गया। इसके बाद जाँच के लिए पहुँची डॉग स्क्वॉयड की टीम ने पूरी पड़ताल की। किसी बड़ी आशंका के मद्देनजर जाँच के दौरान एक-दो घंटों के लिए टर्मिनल-3 के सामने की सड़क को बंद कर दिया गया था।

दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू और भोपाल के साथ देश के कई शहरों में भी आतंकी हमलों की आशंका के बीच शुक्रवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर एक संदिग्ध बैग मिला है। इंदिरा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 पर छोड़े गए संदिग्ध बैग में RDX होने की आशंका से दिल्ली एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है।

ख़बर के अनुसार, दिल्ली पुलिस को रात को लगभग 1 बजे फोन आया कि टर्मिनल-3 के गेट नं-2 के पास एक संदिग्ध बैग मिला है। इसके बाद बैग को पुलिस ने हटा दिया और सामग्री की जाँच की। बैग के आसपास का बड़ा इलाका सुरक्षा बलों ने खाली करवा दिया और लोगों को उस क्षेत्र से दूर रहने को कहा गया। इसके बाद जाँच के लिए पहुँची डॉग स्क्वॉयड की टीम ने पूरी पड़ताल की। किसी बड़ी आशंका के मद्देनजर जाँच के दौरान एक-दो घंटों के लिए टर्मिनल-3 के सामने की सड़क को बंद कर दिया गया था। यह सब जाँच के लिए किया गया था और इसी कड़ी में टर्मिनल-3 पर यात्रियों को कुछ घंटे तक निकलने नहीं दिया गया था। 

बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड को तुरंत मौक़े पर बुलाया गया और टर्मिनल-3 के बाहर की सड़कों को अवरुद्ध कर दिया गया।

विशेष सेल और ख़ुफ़िया ब्यूरो ने जाँच शुरू कर दी और जल्द ही औपचारिक रूप से CISF से जाँच शुरू करवाई जाएगी। विस्फोटक रात में लगभग 3 बजे निष्क्रिय गया था। ग़ौरतलब है कि इससे कुछ दिनों पहले भी इंदिरा गाँधी एयरपोर्ट पर लावारिस बैग मिलने के बाद हड़कंप मच गया था, हालाँकि उस दौरान कुछ भी ख़तरनाक बैग में नहीं मिला था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -