Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षाधनबाद से ATS ने महिला सहित 5 आतंकियों को दबोचा, पहलगाम हमले से जुड़...

धनबाद से ATS ने महिला सहित 5 आतंकियों को दबोचा, पहलगाम हमले से जुड़ सकते हैं तार: वासेपुर से युसुफ और कौसर को पकड़ा, आसपास के इलाकों से गुलफाम, अयान, शहजाद, शबनम गिरफ्तार

गिरफ्तार किए गए संदिग्धों में गुलफाम हसन, अयान जावेद, मो. शहजाद आलम, शबनम परवीन, यूसुफ और कौशर शामिल हैं। ATS के मुताबिक, ये लोग हिज्ब-उत-तहरीर, अलकायदा और ISIS जैसे आतंकी संगठनों से जुड़े थे और डार्क वेब के जरिए संपर्क में थे।

झारखंड के धनबाद में शनिवार (26 अप्रैल 2025) की सुबह एंटी टेरेरिस्ट स्क्वाड (ATS) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद शुरू हुई, जिसमें 26 पर्यटकों की जान गई थी। ATS को खुफिया जानकारी मिली थी कि धनबाद के वासेपुर और आसपास के इलाकों में आतंकी संगठनों से जुड़े लोग सक्रिय हैं। इसके बाद ATS ने वासेपुर, भूली और गोविंदपुर समेत 15 जगहों पर एक साथ छापेमारी की।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, छापेमारी के दौरान हथियार, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, और प्रतिबंधित साहित्य बरामद हुआ। गिरफ्तार किए गए संदिग्धों में गुलफाम हसन, अयान जावेद, मो. शहजाद आलम, शबनम परवीन, यूसुफ और कौसर शामिल हैं। ATS के मुताबिक, ये लोग हिज्ब-उत-तहरीर, अलकायदा और ISIS जैसे आतंकी संगठनों से जुड़े थे और डार्क वेब के जरिए संपर्क में थे।

बताया जा रहा है कि छापेमारी में दो पिस्तौल, 12 कारतूस, लैपटॉप, मोबाइल फोन, पेन ड्राइव और भड़काऊ मजहबी किताबें मिलीं। वासेपुर के नूरी मस्जिद और शमशेर नगर में सबसे ज्यादा सामान बरामद हुआ। ATS ने भूली के हारून राशिद के घर भी तलाशी ली, जहाँ दुबई में रहने वाले उसके 2 बेटों के बारे में जानकारी जुटाई गई। ATS के एसपी ऋषभ झा खुद इस ऑपरेशन को लीड कर रहे हैं। धनबाद पुलिस भी इस कार्रवाई में सहयोग कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, इन संदिग्धों के तार 2019 के पुलवामा हमले से भी जुड़ सकते हैं।

बता दें कि हिज्ब-उत-तहरीर को भारत सरकार ने 10 अक्टूबर 2024 को UAPA के तहत प्रतिबंधित किया था। यह संगठन धार्मिक कट्टरता फैलाने और राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों में शामिल था। ATS की यह कार्रवाई पहलगाम हमले के बाद देश में बढ़ी सतर्कता का हिस्सा है। जाँच में पता चला कि ये लोग अवैध हथियारों का कारोबार और सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को भड़काने का काम कर रहे थे। धनबाद के डीएसपी नौशाद आलम भी भूली में कैंप कर रहे हैं, ताकि ऑपरेशन सुचारू रूप से चले।

पहलगाम हमले के बाद पूरे देश में सुरक्षा एजेंसियाँ अलर्ट पर हैं। झारखंड में पहले भी आतंकी गतिविधियों के तार सामने आ चुके हैं। इस कार्रवाई से आतंकी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। ATS अब इन संदिग्धों से पूछताछ कर रही है, ताकि उनके नेटवर्क और योजनाओं का खुलासा हो सके।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

पश्चिम बंगाल में CBI को जाँच की खूली छूट, BJP सरकार ने दिया ‘जनरल कंसेंट’: 8 साल पहले ममता बनर्जी ने लिया था वापस,...

पश्चिम बंगाल के CM शुभेंदु अधिकारी ने 8 साल बाद CBI के लिए जनरल कंसेंट बहाल किया। ममता बनर्जी की अगुवाई वाली टीएमसी सरकार ने 2018 में इसे वापस ले लिया था।

MOU के बाद भी सुस्ती में रहा तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश ने फुर्ती से पकड़े मझगाँव डॉक के ₹29000 करोड़: समझिए कैसे चंद्रबाबू नायडू के...

प्रोजेक्ट में राज्य सरकार और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी में ₹5289 करोड़ देंगे, जबकि MDL मुख्य निवेशक के रूप में ₹23964 करोड़ का निवेश करेगा।
- विज्ञापन -