Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षाभारतीय सेना की सूचना Pak को... गोधरा का अनस भेजता था पैसे, पूर्व सैनिक...

भारतीय सेना की सूचना Pak को… गोधरा का अनस भेजता था पैसे, पूर्व सैनिक करता था जासूसी: एक्शन में यूपी ATS

पूर्व सैनिक ने स्वीकार किया है कि वह पैसों के लालच में सेना की गोपनीय सूचनाएँ समय-समय पर पाकिस्तान की एक महिला खुफिया अधिकारी को भेजता था। बैंक एकाउंट में विदेश से काफी रकम आने के बाद...

उत्तर प्रदेश एटीएस ने शुक्रवार (जनवरी 08, 2021) को हापुड़ में छापा मारकर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले भारतीय सेना के एक पूर्व सैनिक सौरभ शर्मा और उसके सहयोगी अनस गितौली को गुजरात के गोधरा से गिरफ्तार किया। इनके पास से एटीएस को टेरर फंडिंग का सबूत भी मिला है। 

अब यूपी एटीएस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी को किस तरह की सूचनाएँ भेजी गई हैं। सूचनाओं की संवेदनशीलता के बारे में जानने के लिए दोनों के मोबाइल फोन की फोरेंसिक जाँच भी कराई जा रही है। बता दें कि सौरभ से पूछताछ में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी करने के बदले उसे रकम भेजने वाले गोधरा निवासी अनस गितौली की भूमिका सामने आई। 

जिसके बाद गुजरात एटीएस की मदद से अनस को गिरफ्तार कर लिया गया। अनस का बड़ा भाई इमरान गितौली भी आईएसआईएस के लिए काम करता था, वो भी फिलहाल जाँच एजेंसी (एनआईए) की गिरफ्त में है। 

एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि सौरभ शर्मा के खिलाफ लखनऊ में केस दर्ज किया गया है। सौरभ 2013 में भारतीय सेना में भर्ती हुआ था। इसके बाद उसने मेडिकल कारणों से मई, 2020 में सेना छोड़ दिया था। इस दौरान उसके बैंक एकाउंट में विदेश से काफी रकम आई।

प्रशांत कुमार ने बताया कि अभी एटीएस की टीमें कई राज्यों में कार्रवाई कर रही हैं। हर संदिग्ध से पूछताछ के साथ ही हर जगह पर छापेमारी जारी रहेगी। सौरभ हापुड़ के बहादुर गढ़ थाना क्षेत्र के बिहुनी गाँव का रहने वाला है। उसने पैसों के लिए सेना से जुड़ी गोपनीय जानकारियाँ पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को भेजी थीं। लखनऊ के एटीएस थाने में सौरभ शर्मा और अनस गितौली के खिलाफ ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर इनको गिरफ्तार किया गया है।

सौरभ ने एटीएस के सामने स्वीकार किया है कि वह पैसों के लालच में सेना की गोपनीय सूचनाएँ समय-समय पर व्हाट्सअप के माध्यम से पाकिस्तान की एक महिला खुफिया अधिकारी को भेजता था। सौरभ शर्मा की 2014 में फेसबुक के माध्यम से एक लड़की से दोस्ती हुई थी। लड़की से उसकी काफी दिनों तक बातचीत होती रही।

लड़की ने खुद को सेना की रिपोर्टिंग करने वाली पत्रकार बताया था। वह लड़की के झाँसे में आ गया और लड़की ने सौरभ से सेना की कई गोपनीय जानकारियाँ उससे माँगी और वो देता रहा। कुछ ही दिनों बाद सौरभ पाकिस्तान का जासूस बनकर काम करने लगा। इसके बदले में उसे पैसे भी मिलते रहे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

INDI गठबंधन की बैठक में आई पार्टियाँ बजा रही थी अपनी ढपली अपना राग, उधर एक झटके में 21 सांसद हो गए कम: जानें...

एक तरफ दीदी दिल्ली में विपक्षी एकता की नई स्क्रिप्ट लिख रही थीं, तो दूसरी तरफ एक ही झटके में उनके 21 सांसद कम हो चुके थे।

बंगाल में CAA-विरोधी दंगों की जाँच के आदेश, UP स्टाइल में होगी वसूली: पढ़ें ममता सरकार ने इस्लामी कट्टरपंथियों को कैसे दी थी रेलवे...

बंगाल में 2019 के CAA विरोधी दंगों की जाँच फिर से होगी। सीएम शुभेंदु ने रेलवे को हुए 93 करोड़ के नुकसान और हिंसा की समीक्षा के आदेश दिए हैं।
- विज्ञापन -