Homeबड़ी ख़बरएयरफ़ोर्स ने बताया कब-कब, क्या-क्या हुआ, साझा की तस्वीरें

एयरफ़ोर्स ने बताया कब-कब, क्या-क्या हुआ, साझा की तस्वीरें

अंतिम पोस्ट में एयरफ़ोर्स ने विंग कमांडर अभिनंनदन के स्वदेश लौटने की ख़बर साझा करते हुए लिखा: विंग कमांडर अभिनंनदन अब हमारे साथ हैं। भारतीय वायु सेना अपने एयर वॉरियर अभिनंदन पर गर्व करती है।

भारतीय वायु सेना ने अपने ट्विटर और फेसबुक पोस्टों के माध्यम से 27 फ़रवरी से लेकर आज तक के पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। पूरा देश अभी विंग कमांडर अभिनंदन के 55 घंटों के अंदर पाकिस्तान द्वारा भारत को सौंपे जाने पर आह्लादित है। अपने पायलट को वापस पाकर एयरफ़ोर्स ने आधिकारिक रूप से ‘डायरी ऑफ़ इवेंट’ के नाम से ट्विटर और फेसबुक पर पूरी जानकारी साझा की।

पहले ट्वीट में एयरफ़ोर्स की तरफ से 27 फ़रवरी की घटना का ज़िक्र करते हुए लिखा गया: 27 फ़रवरी 2019 को 10:00 बजे के क़रीब भारतीय वायु सेना के रडार पर पाकिस्तानी वायु सेना के विमानों के भारत के झांगर इलाके की तरफ आने के सिग्नल मिले। उन्होंने भारतीय वायु क्षेत्र में राजौरी के पश्चिम में सुंदरबनी की तरफ से घुसपैठ की।

आने वाले विमान अलग-अलग लेवल पर थे। इंडियन एयरफ़ोर्स से MiG-21 Bison, Su-30MKI, और Mirage-2000 को घुसपैठियों को इंटरसेप्ट करने का कार्य सौंपा गया। पाकिस्तानी एयरफ़ोर्स के विमान भारतीय मिलिट्री ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन भारतीय वायु सेना के विमानों ने उन्हें इंटरसेप्ट किया और उनकी योजना पर पानी फेर दिया। 

हालाँकि, पाकिस्तानी बम इंडियन आर्मी फॉर्मेशन कम्पाउंड में तो गिरे, लेकिन उनसे हमारे सैन्य ठिकानों को कोई क्षति नहीं पहुँची। इसके बाद हवाई लड़ाई में पाकिस्तान का एक F16 भारत के MiG-21 Bison द्वारा मार गिराया गया। F16 क्रैश करते हुए लाइन ऑफ़ कंट्रोल के पार जा गिरा। 

भारतीय वायु सेना ने अपने मिग को इस लड़ाई में खो दिया और हमारे पायलट सुरक्षित इजेक्ट हो गए। उनका पैराशूट हवा के कारण पाकिस्तान के क़ब्ज़े वाले जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में जा गिरा जहाँ उन्हें पाकिस्तानी सेना ने बंदी बना लिया।

अंतिम पोस्ट में एयरफ़ोर्स ने विंग कमांडर अभिनंनदन के स्वदेश लौटने की ख़बर साझा करते हुए लिखा: विंग कमांडर अभिनंनदन अब हमारे साथ हैं। भारतीय वायु सेना अपने एयर वॉरियर अभिनंदन पर गर्व करती है। 

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -