Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षाजम्मू-कश्मीर में हमीद, जफर, रफी सहित आतंकियों के मददगार 6 सरकारी कर्मचारियों पर एक्शन:...

जम्मू-कश्मीर में हमीद, जफर, रफी सहित आतंकियों के मददगार 6 सरकारी कर्मचारियों पर एक्शन: किया गया बर्खास्त

आतंकी संगठन जमात-ए-इस्लामी ने हमीद वानी को सरकारी नौकरी दिलाने में मदद की थी। उस पर आरोप है कि जब साल 2016 में सेना ने बुरहान वानी को ढेर किया था तो उसके बाद कश्मीर में चलाई गई देश विरोधी गतिविधियों में हमीद वानी को चीफ स्पीकर के तौर पर बुलाया जाता था।

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के साथ मिलकर काम करने के आरोपित 6 कर्मचारियों पर राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया है। ये ओवर ग्राउंड वर्कर के रूप में काम कर रहे थे। बर्खास्त किए गए कर्मियों में अनंतनाग का एक शिक्षक हमीद वानी भी शामिल है। वह आतंकी संगठन अल्लाह टाइगर के जिला कमांडर के तौर पर काम कर रहा था।

रिपोर्ट के मुताबिक, आतंकी संगठन जमात-ए-इस्लामी ने हमीद वानी को सरकारी नौकरी दिलाने में मदद की थी। उस पर आरोप है कि जब साल 2016 में सेना ने बुरहान वानी को ढेर किया था तो उसके बाद कश्मीर में चलाई गई देश विरोधी गतिविधियों में हमीद वानी को चीफ स्पीकर के तौर पर बुलाया जाता था।

इसके साथ ही राज्य सरकार ने जफर हुसैन भट्ट को भी नौकरी से बर्खास्त करने की सिफारिश की है। वह किश्तवाड़ जिले का रहने वाला है। जम्मू के ही रोड एंड बिल्डिंग डिपार्टमेंट में जूनियर असिस्टेंट के तौर पर कार्यरत मोहम्मद रफी को भी बर्खास्त किया गया है। वो भी किश्तवाड़ का ही रहने वाला है। रफी पर किश्तवाड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकियों को वारदात को अंजामे देने के लिए स्थान मुहैया कराने का आरोप है। उसे राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (एनआईए) गिरफ्तार भी कर चुकी है। उसके खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है।

इस मामले में कुछ वक्त पहले राज्य सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आदेश जारी किया था, जिसके मुताबिक राष्ट्र विरोधी तत्वों का समर्थन करने वाले सरकारी कर्मियों को नौकरी से बाहर का रास्ता दिखाने की बात कही गई थी। आदेश में कहा गया है कि जानबूझकर या गलती से भी अगर कोई कर्मचारी राष्ट्र विरोधी तत्वों अथवा विदेशी ताकतों का समर्थन करता हुआ पाया जाता है तो उसे बर्खास्त किया जाएगा। उसी के तहत यह कार्रवाई की गई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भारत में नदी जोड़ो परियोजना का भविष्य Part III: दुनिया में किन देशों ने सफलतापूर्वक किया रिवर लिंक प्रोजेक्ट का इस्तेमाल

भारत की नदी जोड़ो महा-योजना के तहत पूरे देश में कुल 30 अंतर-बेसिन जल स्थानांतरण (Inter-basin Water Transfer) लिंक प्रस्तावित किए गए हैं।

‘मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा था?’: राहुल गाँधी-संदीप दीक्षित की PM मोदी और इटली की प्रधानमंत्री को लेकर घटिया टिप्पणी, कॉन्ग्रेस का महिला-विरोधी चेहरा...

राहुल गाँधी ने PM मोदी की विदेश नीति का मजाक उड़ाते हुए संदीप दीक्षित को गले लगाया। इसके बाद दीक्षित ने मेलोनी को लेकर भद्दी टिप्पणी की।
- विज्ञापन -