Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षाकश्मीरी पंडित की हत्या के एक दिन बाद ही पुलवामा में 1 आतंकी ढेर:...

कश्मीरी पंडित की हत्या के एक दिन बाद ही पुलवामा में 1 आतंकी ढेर: सुरक्षाबलों ने घेरकर मारा, मुठभेड़ में 2 जवान घायल हुए

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि उन्हें पुलवामा जिले के पदगामपोरा अवंतीपोरा में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी जिसके बाद इलाके की घेराबंदी की गई और मुठभेड़ शुरू हुई।

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुई कश्मीरी पंडित की हत्या के बाद देर रात (27 फरवरी 2023) सुरक्षाबलों ने एक आतंकी का एनंकाउंटर किया। खबर आ रही है कि अवंतीपोरा में हुई मुठभेड़ में यह आतंकी मारा गया। कयास लग रहे हैं कि ये आतंकी भी कश्मीर में हुई टारगेट किलिंग में शामिल था।

एनकाउंटर सोमवार देर रात हुआ। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि उन्हें पुलवामा जिले के पदगामपोरा अवंतीपोरा में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी जिसके बाद इलाके की घेराबंदी की गई और मुठभेड़ शुरू हुई।

अब कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट करके बताया है कि मुठभेड़ में 1 आतंकी को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। लेकिन शव अभी बरामद नहीं हुआ है। बाकी आतंकियों के खिलाफ एक्शन जारी है। सेना को शक है कि अभी और आतंकी इलाके में छिपे हो सकते हैं। मुठभेड़ के दौरान अपने दो जवान घायल भी हुए हैं। उनका इलाज बेस अस्पताल में चल रहा है।

बता दें कि ये एनकाउंटर कश्मीर में हुए एक कश्मीरी पंडित की हत्या के बाद सामने आया। मुठभेड़ से 1 दिन पहले 26 फरवरी को पुलवामा के अचन में संजय शर्मा नाम के कश्मीरी पंडित को आतंकियों ने मारी थी। वो सिक्योरिटी गार्ड का काम करते थे। 2023 में हुई ये कश्मीरी पंडितों की पहली हत्या है। 2022 में कश्मीर में 18 लोग टारगेट किलिंग का शिकार हुए थे उनमें 3 कश्मीरी पंडित भी थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।
- विज्ञापन -