Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षानए साल से पहले मुंबई पर मँडराया खालिस्तानी आतंकी हमले का खतरा, हाई अलर्ट...

नए साल से पहले मुंबई पर मँडराया खालिस्तानी आतंकी हमले का खतरा, हाई अलर्ट पर पुलिस: सभी जवानों की छुट्टियाँ रद्द

“पुलिस की सभी छुट्टियाँ और साप्ताहिक छुट्टियाँ कल रद्द कर दी गई हैं और मुंबई में तैनात हर पुलिसकर्मी ड्यूटी पर रहेगा। सूचना मिली थी कि खालिस्तानी तत्व शहर में आतंकवादी हमले कर सकते हैं, जिसके बाद मुंबई पुलिस अलर्ट पर है।"

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) पर नए साल से पहले आतंकी साया मंडरा रहा है। खुफिया विभाग (Security intelligence) ने रिपोर्ट जारी की है कि खालिस्तानी आतंकी (Khalistan Terrorism) नए साल की पूर्व संध्या यानि 31 दिसंबर को आतंकी हमले कर सकते हैं। इसे देखते हुए मुंबई पुलिस ने हाई अलर्ट जारी किया है। मुंबई में तैनात पुलिसकर्मियों की सभी छुट्टियों और वीकली ऑफ कैंसिल कर दिए गए हैं।

ANI ने मुंबई पुलिस (Mumbai police) के हवाले से कहा, “पुलिस की सभी छुट्टियाँ और साप्ताहिक छुट्टियाँ कल रद्द कर दी गई हैं और मुंबई में तैनात हर पुलिसकर्मी ड्यूटी पर रहेगा। सूचना मिली थी कि खालिस्तानी तत्व शहर में आतंकवादी हमले कर सकते हैं, जिसके बाद मुंबई पुलिस अलर्ट पर है।”

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंबई, दादर, बांद्रा चर्चगेट, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, कुर्ला और अन्य स्टेशनों समेत मुंबई के सभी अहम रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद कर दिया गया है। इस मामले में मुबंई रेलवे के पुलिस कमिश्नर कैसर खालिद ने कहा है कि रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखने के लिए कल 3000 से अधिक रेलवे अधिकारियों को तैनात किया जाएगा।

हालाँकि, कोरोना को देखते हुए मुंबई में पहले से ही CRPC की धारा 144 के तहत प्रतिबंध हैं। इस बीच कोरोना को नए वैरिएंट ओमिक्रोन के खतरे को देखते हुए BMC ने शहर के सभी होटल और रेस्तरां, बार और पब सहित किसी भी बंद या खुली जगह में किसी भी तरह के नए साल के जश्न और समारोहों पर पहले से ही प्रतिबंध लगा दिया था।

गौरतलब है कि लुधियाना कोर्ट बम विस्फोट के मामले में सिख फॉर जस्टिस (SFJ) का लिंक सामने आने के बाद मुंबई में संभावित खालिस्तानी आतंकी हमले का हाई अलर्ट सामने आया। धमाके में संलिप्तता के मामले में जर्मन पुलिस ने एसएफआई के एक नेता को गिरफ्तार किया है, जो कि कथित तौर पर दिल्ली और मुंबई में विस्फोटों की साजिश में शामिल था। बता दें कि लुधियाना कोर्ट के बाथरूम में लगाए जाने के दौरान बम फट गया था, जिससे बम लगाने वाले आरोपित की भी मौत हो गई थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

खून वही, बस नैरेटिव बदल गया: प्राचीन बलि से ईसाई संस्कार तक, इतिहास ने ये फर्क कैसे बनाया?

पश्चिम ने पुरानी सभ्यताओं को खून और बलि के नाम पर बर्बर कहा। ईसाई परंपरा को आध्यात्मिक ऊँचाई बताया। लेकिन चर्च के केंद्र में भी रोटी और वाइन के जरिए शरीर और रक्त का अनुष्ठान बैठा है। सभ्यता की कहानी इतनी साफ नहीं।

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।
- विज्ञापन -