Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षापाकिस्तान ने पंजाब में ड्रोन से गिराए RDX व हैंड ग्रेनेड, टिफिन बम जैसे...

पाकिस्तान ने पंजाब में ड्रोन से गिराए RDX व हैंड ग्रेनेड, टिफिन बम जैसे हथियार: 15 अगस्त से पहले पुलिस ने किया आतंकी साजिश नाकाम

डीजीपी दिनकर गुप्ता ने यह भी कहा कि पिछले कुछ दिनों से सिख फॉर जस्टिस की तरफ से भी लगातार मुख्यमंत्री और राज्यपाल को जो धमकी दी जा रही है, उसकी भी जाँच की जा रही है। फिलहाल प्रदेश भर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

15 अगस्त से पहले पाकिस्‍तान ने सीमा पर फिर नापाक हरकत की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान ने ड्रोन से पंजाब में अमृतसर के बॉर्डर क्षेत्र के गाँव डालेके में दो किलो आरडीएक्‍स (RDX) से भरा टिफिन बम फेंका है। हालाँकि, गाँव वालों की मुस्तैदी के कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया है। बताया जा रहा है कि इस बम से पंजाब में स्‍वतंत्रता दिवस के दिन बड़ा धमाका करने की साजिश थी। इसके बाद से पुलिस व सुरक्षा एजेंसियाँ सतर्क हो गई हैं।

पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता ने सोमवार (9 अगस्त) को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया, ”अमृतसर में रविवार (8 अगस्त) शाम को बॉर्डर क्षेत्र के गाँव से हैंड ग्रेनेड और टिफिन बॉक्स में IED और कारतूस बरामद हुए हैं।” उन्होंने बताया कि बच्चों के टिफिन बॉक्स में IED बम फिट किया गया था। डीजीपी ने कहा कि इसे ड्रोन के माध्यम से बैग में भेजा गया था, जिसमें हथियारों का जखीरा था। इसमें 5 हैंड ग्रेनेड, 100 9mm कारतूस और टिफिन बम मिले हैं।

पंजाब डीजीपी ने कहा कि आतंक की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया है। हम इस मामले में एनआईए और बीएसएफ जैसी केंद्रीय एजेंसियों की मदद ली जा रही है। गुप्ता ने पंजाब के लोगों से यात्रा के समय सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करते हुए विशेष सावधानी बरतने और कोई संदिग्ध वस्तु दिखने पर पुलिस को सूचित करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही डीजीपी दिनकर गुप्ता ने यह भी कहा कि पिछले कुछ दिनों से सिख फॉर जस्टिस की तरफ से भी लगातार मुख्यमंत्री और राज्यपाल को जो धमकी दी जा रही है, उसकी भी जाँच की जा रही है। फिलहाल प्रदेश भर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस हर एंगल से जाँच में जुट गई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।

अग्निवीरों के रोजगार पर कांग्रेस शासित राज्यों की चुप्पी क्यों? बीजेपी सरकारों ने बनाई नीति, विपक्षी राज्यों में अब भी इंतजार

अग्रिवीरों का पहला बैच 31 दिसंबर 2026 को अपना कार्यकाल पूरा करेगा जिसमें से 75 फीसदी सेना छोड़ देंगे। इनके जॉब को लेकर कॉन्ग्रेस सरकारें कोई प्लान नहीं बना पाई है।
- विज्ञापन -