Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षापंजाब के DGP के बाद फिरोजपुर के SSP भी हटाए गए, PM मोदी की...

पंजाब के DGP के बाद फिरोजपुर के SSP भी हटाए गए, PM मोदी की सुरक्षा चूक से संबंधित 6 IPS अधिकारियों का तबादला

जिन छह अधिकारियों का तबादला किया गया है, उन्हें कारण बताओ नोटिस दिया गया था। राज्य के पूर्व डीजीपी सिद्धार्थ चटोपाध्याय सहित बठिंडा के एसएसपी अजय मलूजा, फिरोजपुर के एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस सहित छह अधिकारी प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान उनकी सुरक्षा के लिए जिम्मेदार थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के पंजाब दौरे में हुई सुरक्षा चूक (Security Breach in Punjab) को लेकर घिरी राज्य की चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) की नेतृत्व वाली कॉन्ग्रेस सरकार (Congress Government) ने राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) को बदलने के बाद अब 9 आईपीएस अधिकारियों (IPS Officers) का तबादला कर दिया है। इन में फिरोजपुर के एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस सहित प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक से जुड़े 6 अधिकारी भी शामिल हैं। हंस के ही एरिया में प्रधानमंत्री का काफिला लगभग 20 मिनट तक फ्लाईओवर पर फँसा रहा था।

हंस लुधियाना स्थित 3 भारतीय रिजर्व बटालियन के कमांडेंट नरिंदर भार्गव (Narinder Bhargava) का स्थान लेंगे, जबकि नरिंदर भार्गव फिरोजपुर के एसएसपी बनाए गए हैं। अन्य अधिकारियों में नौनिहाल सिंह को जालंधर का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। एके मित्तल को रूपनगर का आईजी और सुखचैन सिंह को अमृतसर का पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है।

बता दें कि जिन छह अधिकारियों का तबादला किया गया है, उन्हें कारण बताओ नोटिस दिया गया था। राज्य के पूर्व डीजीपी सिद्धार्थ चटोपाध्याय सहित बठिंडा के एसएसपी अजय मलूजा, फिरोजपुर के एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस सहित छह अधिकारी प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान उनकी सुरक्षा के लिए जिम्मेदार थे।

वहीं, इस मामले में पूछताछ के लिए राज्य के पूर्व डीजीपी चटोपाध्याय सहित 13 अधिकारियों को केंद्रीय गृह मंत्रालय की टीम द्वारा शुक्रवार (7 जनवरी) को समन भेजा गया था। इनमें डीजीपी को छोड़कर सभी अधिकारियों को फिरोजपुर स्थित बीएसएफ के सेक्टर मुख्यालय में बुलाया गया था।

फिरोजपुर में सड़क को ब्लॉक करने वाले भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) के सुरजीत सिंह फूल का कहना है कि फिरोजपुर के एसएसपी ने उन्हें रास्ते को खाली करने के लिए कहा था और बताया था कि प्रधानमंत्री इस रास्ते से आ रहे हैं। फूल ने आगे बताया कि एसएसपी की बात सुनकर उन्हें लगा कि रास्ता खाली करवाने के लिए अधिकारी द्वारा उनसे झूठ बोला जा रहा है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘काफ़िर’ अब समंदर पार नहीं है.. कैसे 11वीं सदी का क्रूसेड बना नए पेंटागन की विचारधारा? डोनाल्ड ट्रंप और अमरीकी कल्चर वॉर

1095 में पोप अर्बन द्वितीय ने यरूशलम के लिए जिस धर्मयुद्ध का ऐलान किया था, आज डोनाल्ड ट्रंप के नए अमेरिका के पीछे वही विचार काम कर रहा है। ट्रंप के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और उनकी किताब 'The War on Warriors' से समझिए कि कैसे 1000 साल पुराना 'Deus Vult' का सिद्धांत आज अमरीकी राजनीति और कल्चर वॉर को चला रहा है।

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।
- विज्ञापन -