Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षादिल्ली को दहलाने की साजिश हुई नाकाम: IED के साथ 3 आतंकी इस्लाम, अली...

दिल्ली को दहलाने की साजिश हुई नाकाम: IED के साथ 3 आतंकी इस्लाम, अली और जमाल दबोचे गए

बीते दिनों दिल्ली में जैश के 4 आतंकियों के घुसने की सूचना मिलने के बाद से राष्ट्रीय राजधानी अलर्ट पर रह चुकी हैं और अब इन आतंकियों की गिरफ्तारी ने इस बात को और पुख्ता कर दिया है कि.....

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आज (नवंबर 25, 2019) राजधानी में एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए IED के साथ 3 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आतंकी ISIS से जुड़े बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक सामान बरामद किया है।

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाहा ने इस खबर की जानकारी देते हुए बताया कि, राजधानी में एक बड़े आतंकी हमले को नाकाम किया गया है। साथ ही IED विस्फोटक के साथ 3 आतंकी गिरफ्तार भी किए गए हैं, जो ISIS से प्रेरित मॉड्यूल से थे। ये आतंकी दिल्ली और असम के लोकल मेले गोलपारा में बड़ा हमला करने की साजिश रच रहे थे। इन पकड़े गए आतंकवादियों के नाम इस्लाम, रणजीत अली और जमाल है। इन्हें असम से गिरफ्तार किया गया है।

गौरतलब है कि बीते दिनों दिल्ली में जैश के 4 आतंकियों के घुसने की सूचना मिलने के बाद से राष्ट्रीय राजधानी अलर्ट पर रह चुकी हैं और अब इन आतंकियों की गिरफ्तारी ने इस बात को और पुख्ता कर दिया है कि अलग अगल संगठन के आतंकी इस समय दिल्ली पर घात लगाए बैठे हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘काफ़िर’ अब समंदर पार नहीं है.. कैसे 11वीं सदी का क्रूसेड बना नए पेंटागन की विचारधारा? डोनाल्ड ट्रंप और अमरीकी कल्चर वॉर

1095 में पोप अर्बन द्वितीय ने यरूशलम के लिए जिस धर्मयुद्ध का ऐलान किया था, आज डोनाल्ड ट्रंप के नए अमेरिका के पीछे वही विचार काम कर रहा है। ट्रंप के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और उनकी किताब 'The War on Warriors' से समझिए कि कैसे 1000 साल पुराना 'Deus Vult' का सिद्धांत आज अमरीकी राजनीति और कल्चर वॉर को चला रहा है।

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।
- विज्ञापन -