Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षापुलवामा: आतंकियों ने घर में घुसकर मारी महिला को गोली, 2 साल पहले पति...

पुलवामा: आतंकियों ने घर में घुसकर मारी महिला को गोली, 2 साल पहले पति भी हुआ था आतंक का शिकार

इस हमले में एक अन्य निवासी के गंभीर रूप से घायल होने की भी खबर मिली है। जिसको फिलहाल अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। ये मामला पुलवामा के नरबल गाँव का है।

जम्मू-कश्मीर में पुलवामा जिले के काकापोरा में बुधवार (जून 5, 2019) को आतंकवादियों ने एक स्थानीय महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक महिला के घर पर हमला किया गया था।

इस हमले में एक अन्य निवासी मोहम्मद सुल्तान के गंभीर रूप से घायल होने की भी खबर मिली है। जिसको फिलहाल अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। हमले का शिकार हुई महिला का नाम नगीना बानो बताया जा रहा है। ये मामला पुलवामा के नरबल गाँव का है।

खबरों के मुताबिक जब आतंकवादियों ने नगीना पर गोली चलाई, उस समय आतंकी उसके घर में घुसने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने आतंकियों को ढूँढने के लिए तलाशी अभियान चालू कर दिया है। बताया जा रहा है कि दो साल पहले मई महीने में अज्ञात हमलावरों ने नगीना के पति युसूफ लोन को भी मार दिया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

गंगा जल संधि 12 दिसंबर को खत्म, बॉंग्लादेश मॉंग रहा पानी की ‘गारंटी’: जानिए मोदी सरकार क्यों नहीं दोहराएगी 1977 वाली गलती

12 दिसंबर 2026 को गंगा जल संधि खत्म हो रही है। बांग्लादेश पानी की न्यूनतम गारंटी माँग रहा है, पर भारत ने ऑटोमैटिक रिन्यूअल से इनकार कर दिया है।

दिल्ली की हवा के आँकड़ों में इतना झोल क्यों? कहीं 143, कहीं 343 तो कहीं 3000 पार

दिवाली के बाद दिल्ली में AQI कहीं 143 तो कहीं 3000 दिखा। जानिए सरकारी स्टेशनों और प्राइवेट ऐप के आँकड़ों में इतना फर्क क्यों आता है।
- विज्ञापन -