Homeराजनीतिभ्रष्टाचारियों का है महागठबंधन, हमारा गठबंधन सवा सौ करोड़ जनता से: PM मोदी

भ्रष्टाचारियों का है महागठबंधन, हमारा गठबंधन सवा सौ करोड़ जनता से: PM मोदी

"महागठबंधन में उन्होंने एक दूसरे के साथ गठबंधन किया है। हमने सवा सौ करोड़ देशवासियों के साथ गठबंधन किया है।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए लगातार कार्यकर्ताओं से संपर्क बनाए हुए हैं। इसी कड़ी में उन्होंने ‘नमो ऐप’ के जरिए महाराष्ट्र और गोवा के कार्यकर्ताओं से बातचीत की। इस दौरान पीएम ने विपक्ष पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के चलते राजनीतिक कार्यकर्ताओं को आमतौर पर दलाल समझा जाता है। हालाँकि हमारे कार्यकर्ताओं को माँ भारती के लाल के तौर पर समझा जाता है।

कोलकाता ब्रिग्रेड पर पीएम का हमला

प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को कोलकाता में हुई विपक्षी पार्टियों की रैली पर तंज कसते हुए कहा कि जिस मंच से ये लोग देश और लोकतंत्र बचाने की बात कह रहे थे, उसी मंच पर एक नेता ने बोफोर्स घोटाले की याद दिला दी।

आखिर सच्चाई कैसे छुप सकती है? पीएम ने ‘लोकताँत्रिक जनता दल’ के अध्यक्ष शरद यादव के कोलकाता के उस भाषण का कोट दिया, जिसमें शरद ने कहा कि बोफोर्स की लूट, फौज का हथियार और फौज का जहाज यहाँ लाने का काम हुआ। जवान सीमा पर शहादत दे रहे हैं और डकैती डालने का काम बोफोर्स में हुआ है।

‘हमारा गठबंधन सवा सौ देशवासियों से है’

पीएम मोदी इस दौरान महागठबंधन पर जमकर निशाना साधते हुए कहा, “ये महागठबंधन एक अनोखा बंधन है। ये बंधन नामदारों का बंधन है। ये बंधन भाई-भतीजावाद का बंधन है। ये बंधन भ्रष्टाचार और घोटालों का बंधन है। ये बंधन नकारत्मकता का बंधन है।”

पीएम मोदी ने आगे कहा, “ये बंधन अस्थिरता और असमानता का बंधन है। महागठबंधन वाले वही लोग हैं, जो बिना सोचे-समझे देश के हर संवैधानिक संस्था को बदनाम करते हैं। उन्होंने एक दूसरे के साथ गठबंधन किया है। हमने सवा सौ करोड़ देशवासियों के साथ गठबंधन किया है।”

10 फीसदी आरक्षण के चुनावी बताने वालों को पीएम ने जवाब देते हुए कहा कि बताइए देश में कब चुनाव नहीं होता है? अगर इससे पहले हम ये फैसला लेते तो लोग कहते कि चुनाव के दौरान फैसला लिया गया। हमारे इस फैसले से विपक्षी दलों की नींद हराम हो गई है। इसलिए वो तरह-तरह की अफवाहें फैला रहे हैं।

‘हमारे कार्यकर्ताओं से लोगों को जुड़ाव है

पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं की तारीफ करते हुए कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता चाहे नया हो या पुराना, उसे लेकर लोगों में एक अच्छा प्रभाव है, एक जुड़ाव है। लोगों को भरोसा है कि यह सुख-दुःख में काम आने वाला व्यक्ति है। देश और समाज की चिंता करने वाला व्यक्ति है।

उन्होंने कहा, “कई स्थान ऐसे थे जहाँ हमारी पार्टी की उपस्थिति बहुत कम है। लेकिन आज कई ऐसे स्थान हैं जहाँ सांसद, विधायक, कॉरपोरेटर सभी बीजेपी के ही हैं। लेकिन सभी जगह जो बात सामान्य थी वो है बीजेपी कार्यकर्ताओं का जज़्बा, ईमानदारी, मेहनत और मज़बूती के साथ खड़े रहने की ताक़त।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

एमबाप्पे VS यमाल: FIFA World Cup के सेमीफाइनल में मजबूत फ्रेंच अटैक का मुकाबला शानदार स्पेनिश डिफेंस से, लगातार तीसरी बार फाइनल में एंट्री...

फीफा विश्व कप 2026 में अब तक सिर्फ एक गोल खाने वाले स्पेन के सामने एमबाप्पे, डेंबेले और ओलीस को रोकने की बेहद कठिन चुनौती होगी।

सपा कार्यकर्ताओं को राम मंदिर-पौधरोपण का मुद्दा देकर खुद विदेश घूमने निकले अखिलेश जी: क्या UP चुनाव के लिए यही है आपकी राजनीति?

एक तरफ अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के आगामी चुनावों में सत्ता हथियाने का ख्वाब बुन रहे हैं, दूसरी तरफ हर जरूरी मौकों पर विदेश यात्राएँ पर घूमने निकल पड़ते हैं।
- विज्ञापन -