Homeदेश-समाजजवानों को श्रद्धांजलि देने की बजाय लगाए पाकिस्तान के नारे, टिकट कलेक्टर गिरफ़्तार

जवानों को श्रद्धांजलि देने की बजाय लगाए पाकिस्तान के नारे, टिकट कलेक्टर गिरफ़्तार

पुलिस की निगरानी में उपेंद्र पर आईपीसी की धारा 153 (बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस हरक़त के तुरंत बाद ही आरोपित को उसकी नौकरी से भी निलंबित कर दिया गया।

महाराष्ट्र में शुक्रवार (फरवरी 15, 2019) को पुणे पुलिस ने एक जूनियर टिकट कलेक्टर को गिरफ़्तार किया है। उपेन्द्र बहादुर सिंह नाम के टी.सी. पर आरोप है कि उसने पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाज़ी की।

उपेन्द्र द्वारा ये हरक़त उस दौरान की गई जब लोग पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए इकठ्ठा हुए थे। जहाँ एक तरफ पुलवामा हमले पर लोगों का ग़ुस्सा अपने चरम पर है वहीं पाकिस्तान के समर्थन में उठ रही ये आवाज़ें भारत में आस्तीन का साँप हैं।

पुलिस की निगरानी में उपेंद्र पर आईपीसी की धारा 153(बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस हरक़त के तुरंत बाद ही आरोपित को उसकी नौकरी से भी निलंबित कर दिया गया।

बता दें पुलवामा हमले के बाद एक तरफ जहाँ पूरे देश में शोक का माहौल है, वहीं कुछ अराजक तत्व ऐसे भी हैं जो लगातार देश का माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। कल एएमयू में पढ़ रहे कश्मीरी छात्र को भी ऐसी ही हरक़त के लिए निलंबित किया गया। साथ ही एनडीटीवी की डेप्यूटी एडिटर निधि सेठी को भी उनके संस्थान से फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी के कारण निलंबित किया गया।

इसके अलावा उत्तराखंड के अल्मोड़ा में भी पुलवामा हमले के संबंध में एक युवक द्वारा सोशल मीडिया में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला सामने आया। जिसके बाद अल्मोड़ा पुलिस ने युवक के मोबाईल को जब्त कर जाँच में जुट गई है। साथ ही पुलिस ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील भी की।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।
- विज्ञापन -