Homeराजनीतिसपना चौधरी और कॉन्ग्रेस की आँख-मिचौली: जो झूठ बोले, उसको कौआ काटे

सपना चौधरी और कॉन्ग्रेस की आँख-मिचौली: जो झूठ बोले, उसको कौआ काटे

यूपी कॉन्ग्रेस के सचिव नरेंद्र राठी ने दावा किया कि सपना चौधरी ने खुद ही सदस्यता फॉर्म भरा है। कॉन्ग्रेस ने दावा किया है कि यह सपना चौधरी के नाम और उस पर उनके हस्ताक्षर के साथ कॉन्ग्रेस सदस्यता फॉर्म की प्रति है।

कॉन्ग्रेस की समस्याएँ कम नहीं हो रही हैं। पार्टी एक तरफ ये प्रचार कर रही थी कि सपना चौधरी ने कॉन्ग्रेस ज्वाइन कर लिया है और उन्हें मथुरा सीट से उम्मीदवार बनाया जा रहा है। वहीं आज हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने कॉन्ग्रेस में शामिल होने की खबरों से पूरी तरह इनकार कर दिया है। उन्होंने बाकायदा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात का खुलासा किया।

सपना चौधरी ने कहा कि मीडिया में उनसे जुड़ी जो तस्वीरें चल रही हैं, वो बहुत पुरानी हैं। उन्होंने आगे कहा, “मेरी कॉन्ग्रेस में जाने की कोई इच्छा नहीं है। मैं कॉन्ग्रेस के लिए प्रचार नहीं करुँगी और मेरी राज बब्बर से कोई मुलाकात नहीं हुई है।”

सपना चौधरी ने ट्विटर एकाउंट को लेकर भी सफाई देते हुए कहा कि मेरा कोई ट्विटर एकाउंट नहीं है। मीडिया में जो तस्वीरें चल रही हैं, वो बहुत पुरानी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मैं एक कलाकार हूँ और फिलहाल राजनीति में जाने या चुनाव लड़ने की मेरी कोई इच्छा नहीं है। आश्चर्य की बात यह कि कई बड़े पत्रकार भी इस ख़बर को बिना वेरिफाई किए ट्विटर पर चला दिए थे। हालाँकि इनमें से ज्यादातर पत्रकार को यह लगता है कि कॉन्ग्रेस से जुड़ी कोई भी ख़बर हो, उसे प्रमुखता देनी चाहिए – और भक्त यह दूसरों को कहते हैं।

मीडिया रिपोर्ट (फेक) के अनुसार ये कहा जा रहा था कि सपना चौधरी ने कॉन्ग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी वाड्रा से मुलाकात की। जबकि सपना ने भविष्य में भी कॉन्ग्रेस से जुड़ने की बात से इनकार कर दिया है।

सपना चौधरी के इनकार के थोड़ी देर बाद अब कॉन्ग्रेस पार्टी ने एक दस्तावेज प्रकाशित करके इस इनकार का जवाब दिया है। कॉन्ग्रेस ने दावा किया है कि यह सपना चौधरी के नाम और उस पर उनके हस्ताक्षर के साथ कॉन्ग्रेस सदस्यता फॉर्म की प्रति है।

फॉर्म के साथ, कॉन्ग्रेस ने कलाकार द्वारा भुगतान सदस्यता शुल्क की रसीद की प्रति भी जारी की। यूपी कॉन्ग्रेस के सचिव नरेंद्र राठी ने दावा किया कि सपना चौधरी ने खुद ही सदस्यता फॉर्म भरा है। यह ध्यान दिया जा सकता है कि राठी की उपस्थिति में कुछ दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने वाली सपना चौधरी की तस्वीरें कल मीडिया द्वारा प्रकाशित की गई थीं। हालाँकि, सपना चौधरी ने दावा किया कि प्रियंका वाड्रा के साथ फोटो पुरानी है, लेकिन सपना ने नरेंद्र राठी के साथ अपनी तस्वीरों पर कोई टिप्पणी नहीं की थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -