Saturday, July 27, 2024
HomeराजनीतिTimes Now-VMR सर्वे: NDA को मिलेगा पूर्ण बहुमत, 150 से भी कम पर सिमटेगी...

Times Now-VMR सर्वे: NDA को मिलेगा पूर्ण बहुमत, 150 से भी कम पर सिमटेगी UPA

पश्चिम बंगाल में टाइम्स नाउ के ओपिनियन पोल के मुताबिक भाजपा को 2014 की 2 सीटों के मुकाबले 7 सीटों का फ़ायदा मिलता हुए दिख रहा है और पार्टी को यहाँ 9 सीटें मिलेंगी। हालाँकि, भाजपा का दावा है कि ये आँकड़ा और ज्यादा होगा।

टाइम्स नाउ-वीएमआर के सर्वे में भी राजग को पूर्व बहुमत मिलता दिख रहा है। वैसे आधिकारिक नतीजे तो 23 मई को आने वाले हैं लेकिन कई सर्वे में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फिर से एनडीए की सरकार बनती दिख रही है। टाइम्स नाउ के सर्वे की मानें तो राजग को जहाँ 279 सीटें आने का अनुमान है वहीं यूपीए सिर्फ़ 149 सीटों पर सिमट जाएगी। इस दौरान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि तमिलनाडु, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भाजपा को भारी फायदा होने जा रहा है।

असम की 14 सीटों में से भाजपा ने 2014 में 7 सीटें जीती थीं। इस ओपिनियन पोल की मानें तो इस बार भाजपा यहाँ 8 तथा कॉन्ग्रेस 4 सीटें जीत सकती हैं। वहीं एआईयूडीएफ के खाते में 2 सीटें जा सकती हैं। अगर बिहार की बात करें तो यहाँ भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए गठबंधन को 40 में से 29 सीटें मिलती नज़र आ रही हैं। वहीं कॉन्ग्रेस, राजद और रालोसपा के महागठबंधन को महज 11 सीटों से संतोष करना पड़ेगा।

भाजपा ने पश्चिम बंगाल में 42 में से 22 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। टाइम्स नाउ के ओपिनियन पोल के मुताबिक यहाँ भाजपा को 2014 की 2 सीटों के मुकाबले 7 सीटों का फ़ायदा मिलता हुए दिख रहा है और पार्टी को यहाँ 9 सीटें मिलती दिख रही हैं। हालाँकि, भाजपा का दावा है कि ये आँकड़ा और ज्यादा होगा।

उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से सपा-बसपा गठबंधन को 27 तथा भाजपा के नेतृत्व वाली वाले एनडीए गठबंधन को 50 सीटें मिल सकती हैं। यहाँ यूपीए को 3 सीटें मिलती दिख रही है। ये चौंकाने वाला है क्योंकि जिस उत्तर प्रदेश के लिए प्रियंका गाँधी को जोर-शोर से लॉन्च किया गया है, उसी यूपी में कॉन्ग्रेस गठबंधन को 80 में से महज 3 सीटें मिलेंगी।

वहीं दिल्ली में आम आदमी पार्टी का खाता तक नहीं खुलेगा। पिछले आम चुनाव की तरह इस बार भी भाजपा सातों सीटों पर कब्ज़ा करेगी। टाइम्स नाउ के सर्वे के मुताबिक, दिल्ली में कॉन्ग्रेस और आप का एक बार फिर सफाया होना तय है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बांग्लादेशियों के खिलाफ प्रदर्शन करने पर झारखंड पुलिस ने हॉस्टल में घुसकर छात्रों को पीटा: BJP नेता बाबू लाल मरांडी का आरोप, साझा की...

भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ प्रदर्शन करने पर हेमंत सरकार की पुलिस ने उन्हें बुरी तरह पीटा।

प्राइवेट सेक्टर में भी दलितों एवं पिछड़ों को मिले आरक्षण: लोकसभा में MP चंद्रशेखर रावण ने उठाई माँग, जानिए आगे क्या होंगे इसके परिणाम

नगीना से निर्दलीय सांसद चंद्रशेखर आजाद ने निजी क्षेत्रों में दलितों एवं पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण लागू करने के लिए एक निजी बिल पेश किया।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -