Homeराजनीतिबंगाल की CM ममता बनर्जी ने पार्थ चटर्जी को मंत्री पद से हटाया, मामले...

बंगाल की CM ममता बनर्जी ने पार्थ चटर्जी को मंत्री पद से हटाया, मामले को बताया बड़ी साजिश, अर्पिता के एक और घर पर ED की रेड

अर्पिता का कहना था कि पार्थ इस घर का इस्तेमाल रुपए रखने के लिए करते थे, लेकिन उसे अंदाजा नहीं था कि घर में इतने कैश हैं। कहा जाता है कि पार्थ इन कमरों का इस्तेमाल मिनी बैंक के तौर पर करते थे और इन घरों के कमरों में पार्थ और उनके करीबी लोगों की ही एंट्री थी।

पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (CM Mamata Banerjee) ने शिक्षा घोटाले में ED द्वारा गिरफ्तार किए जाने के पाँच दिन अपने मंत्री पार्थ चटर्जी (Partha Chatterjee) के खिलाफ एक्शन लिया है। ममता ने पार्थ को मंत्री पद से हटा दिया है।

ममता बनर्जी के इस निर्णय के बाद उनके भतीजे और तृणमूल कॉन्ग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) ने गुरुवार (28 जुलाई 2022) की शाम को अनुशासन समिति की बैठक बुलाई। इस बैठक के बाद पार्थ को पार्टी के सभी पदों से भी हटा दिया गया।

आजतक के अनुसार, ममता बनर्जी ने पार्थ चटर्जी से जुड़े मामले को साजिश बताया है। उन्होंने कहा, “हमने उनको (पार्थ) हटाया, क्योंकि तृणमूल कॉन्ग्रेस एक सख्त पार्टी है। सारा पैसा एक लड़की (अर्पिता) के पास से बरामद हुआ है, जिसे बार-बार दिखाया जा रहा है। यह एक बड़ा गेम है, जिसके बारे में अभी ज्यादा बात नहीं की जाएगी।”

पार्थ के तृणमूल कॉन्ग्रेस (TMC) के महासचिव के साथ-साथ उपाध्यक्ष भी थे। इसके अलावा, उनके पास तीन और जिम्मेदारी थीं। अभिषेक बनर्जी का कहा कि जाँच जारी रहने तक पार्थ को पार्टी से निलंबित किया गया है। अगर बेगुनाह साबित होते हैं तो वे पार्टी में फिर से आ सकते हैं।

इधर, शिक्षक भर्ती घोटाले में पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के एक और फ्लैट पर ED ने छापेमारी की है। कोलकाता एयरपोर्ट के पास स्थित चिनार पार्क में यह रेड डाली गई है। यहाँ क्या-क्या मिला है, अभी तक इसकी जानकारी सामने नहीं आ पाई है।

बता दें कि बुधवार (27 जुलाई 2022) से लेकर गुरुवार (28 जुलाई 2022) तक चली ED की छापेमारी में अर्पिता मुखर्जी के दूसरे घर से लगभग 28 करोड़ रुपए नकद और 5 किलोग्राम सोना जब्त किया है। अर्पिता ने ED को बताया कि ये सारे रुपए पार्थ चटर्जी के हैं।

अर्पिता का कहना था कि पार्थ इस घर का इस्तेमाल रुपए रखने के लिए करते थे, लेकिन उसे अंदाजा नहीं था कि घर में इतने कैश हैं। कहा जाता है कि पार्थ इन कमरों का इस्तेमाल मिनी बैंक के तौर पर करते थे और इन घरों के कमरों में पार्थ और उनके करीबी लोगों की ही एंट्री थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

₹15 लाख करोड़ के संदिग्ध रेवेन्यू से SEBI की कार्रवाई तक: जानिए कौन हैं राजेश मेहता और क्यों घिरी उनकी कंपनी Rajesh Exports

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड और उसके प्रबंध निदेशक राजेश मेहता के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

पंजाब के ‘शिक्षा सुधारों’ का श्रेय लेने पर कॉन्ग्रेस और AAP में जंग, पढ़े- जब दिल्ली में केजरीवाल पर शीला दीक्षित के काम को...

पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में नंबर-1 बनने के दावे पर विवाद। जानिए AAP और कॉन्ग्रेस के दावों के बीच पूरा रियलिटी चेक और शिक्षा सुधार की टाइमलाइन।
- विज्ञापन -