Homeराजनीति'जिस दिन PM मोदी लेंगे संन्यास उस दिन मैं भी राजनीति छोड़ दूँगी'

‘जिस दिन PM मोदी लेंगे संन्यास उस दिन मैं भी राजनीति छोड़ दूँगी’

आगामी लोकसभा चुनावों में राहुल गाँधी के ख़िलाफ़ अमेठी से चुनाव लड़ने पर स्मृति ईरानी ने कहा कि इसका फ़ैसला उनके पार्टी के प्रमुख अमित शाह द्वारा किया जाएगा।

केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने रविवार को एक समारोह में बयान दिया कि जिस भी दिन देश के प्रधानमंत्री राजनीति से संन्यास लेंगे, उस दिन वो भी राजनीति को अलविदा कह देंगी। हालाँकि स्मृति ईरानी ने यह भी कहा कि अभी नरेंद्र मोदी कई सालों तक राजनीति में रहेंगे।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने यह बड़ा बयान पुणे के एक कार्यक्रम ‘वर्ड्स काउंट महोत्सव’ में 3 जनवरी 2019 को परिचर्चा के दौरान दिया। इस कार्यक्रम में एक श्रोता ने उनसे पूछा कि वह ‘प्रधानसेवक’ कब बनेंगी?

इसी सवाल के जवाब में स्मृति ने कहा, “कभी नहीं। मैं देश के अच्छे नेताओं के साथ राजनीति में कार्य कर रही हूँ। इस मामले में मैं बेहद सौभाग्यशाली रही हूँ कि मैंने पहले स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जैसे नेता के नेतृत्व में कार्य किया और अब मैं मोदी जी के साथ काम कर रही हूँ।”

स्मृति ने कहा कि जिस दिन भी पीएम नरेंद्र मोदी राजनीति से संन्यास लेंगे, मैं भी खुद को भारतीय राजनीति से अलग कर लूँगी।

उन्होंने श्रोताओं से कहा, “आप लोगों को लग रहा होगा कि मोदी सत्ता में ज्यादा समय नहीं टिकेंगे, लेकिन मैं आप लोगों को बता दूँ, वो यहाँ कई सालों तक रहने वाले हैं।”

आपको बता दें कि इसी समारोह में जब स्मृति से पूछा गया कि वह इस साल आगामी लोकसभा चुनावों में राहुल गाँधी के ख़िलाफ़ अमेठी से चुनाव लड़ेंगी? तो उन्होंने कहा कि इसका फ़ैसला उनके पार्टी के प्रमुख अमित शाह द्वारा किया जाएगा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘काफ़िर’ अब समंदर पार नहीं है.. कैसे 11वीं सदी का क्रूसेड बना नए पेंटागन की विचारधारा? डोनाल्ड ट्रंप और अमरीकी कल्चर वॉर

1095 में पोप अर्बन द्वितीय ने यरूशलम के लिए जिस धर्मयुद्ध का ऐलान किया था, आज डोनाल्ड ट्रंप के नए अमेरिका के पीछे वही विचार काम कर रहा है। ट्रंप के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और उनकी किताब 'The War on Warriors' से समझिए कि कैसे 1000 साल पुराना 'Deus Vult' का सिद्धांत आज अमरीकी राजनीति और कल्चर वॉर को चला रहा है।

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।
- विज्ञापन -