Homeदेश-समाज2 मुस्लिम नाम, जिनको लेकर मो. कैफ ने किया राम मंदिर पर ट्वीट और...

2 मुस्लिम नाम, जिनको लेकर मो. कैफ ने किया राम मंदिर पर ट्वीट और हो गया Viral

"ऐसा केवल भारत में ही हो सकता है। जहाँ एक जस्टिस अब्‍दुल नज़ीर सर्वसम्‍मति से लिए फ़ैसले में शामिल थे और एक केके मोहम्‍मद ने ऐतिहासिक दस्‍तावेज़ दिए। भारत की संकल्‍पना सबको शामिल करने वाली विचारधारा से बड़ी है।"

सदियों से चल रहे राम मंदिर मामले पर विराम लगाते हुए देश की शीर्ष अदालत ने शनिवार (9 नवंबर) को ऐतिहासिक फ़ैसला सुनाया। इस फ़ैसले के तहत पाँच जजों की पीठ द्वारा पूरी ज़मीन को सर्वसम्मति से राम लला विराजमान को देने का फ़ैसला किया गया। बता दें कि इस फ़ैसले पर हर ओर से तमाम प्रतिक्रियाएँ आईं, जिसमें कोर्ट के इस फ़ैसले का स्वागत किया गया।

इसी बीच, पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ़ ने अयोध्या फ़ैसले पर ऐसा बयान दिया है जिस पर हर भारतीय को नाज़ होना चाहिए। दरअसल, उन्होंने एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लिखा, “ऐसा केवल भारत में ही हो सकता है। जहाँ एक जस्टिस अब्‍दुल नज़ीर सर्वसम्‍मति से लिए फ़ैसले में शामिल थे और एक केके मोहम्‍मद ने ऐतिहासिक दस्‍तावेज़ दिए। भारत की संकल्‍पना सबको शामिल करने वाली विचारधारा से बड़ी है। सभी ख़ुश रहें, मैं शांति, प्रेम और सद्भाव की दुआ करता हूँ।”

अयोध्या फ़ैसले के सन्दर्भ में किया गया कैफ़ का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेज़ी के साथ वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया के यूज़र्स इस ट्वीट की जमकर तारीफ़ कर रहे हैं। साकेत कुमार ने ट्विटर पर लिखा, “कैफू भैया इंडिया में सिर्फ कुछ तबक़ों ने माहौल बिगाड़ दिया है वर्ना इंडिया जैसे हिंदू बहुसंख्यक देश में कैफ और जहीर खान जैसे क्रिकेटर हीरो के श्रेणी में आते हैं और शाहरुख, सलमान और आमिर खान सुपरस्टार हैं। ये एक पूरे हिंदुस्तानी का प्यार है। बाकी आपका मैसेज बहुत ही अच्छा है।”

ख़बर लिखे जाने तक कैफ़ के ट्वीट को 13.4 हज़ार लोग रीट्वीट कर चुके हैं और 65.3 हजार लोग लाइक कर चुके हैं। बता दें कि कैफ़ से पहले भी खेल जगत की कई हस्तियों ने भी सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले का स्वागत करते हुए ट्वीट किए थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

तारातला में गिरे गोदाम ने खोली TMC के भ्रष्टाचार की पोल, CM बोले- तृणमूल के पापों का फल: जानें- कैसे कोलकाता में बने 3000...

यह दर्दनाक हादसा कोई प्राकृतिक आपदा नहीं, बल्कि पूर्व TMC सरकार के कार्यकाल में फले-फूले 'सिंडिकेट राज' और भ्रष्टाचार का सीधा नतीजा है।

फिर याद आया आपातकाल… 51 साल बाद भी नहीं बदली कॉन्ग्रेस की मानसिकता, हिमाचल में गड़बड़ी पर सवाल पूछे तो ब्लॉक करा दी News4Himalayan...

‘गोदी मीडिया’ बोलने वाली कॉन्ग्रेस अब सवाल पूछने पर मीडिया को कर रही बैन। हिमाचल में News4Himalayan पर कार्रवाई से उठे सवाल।
- विज्ञापन -