Homeसोशल ट्रेंडOh God का मतलब 'या अल्लाह'... गूगल यही बता रहा, बस 2 स्टेप से...

Oh God का मतलब ‘या अल्लाह’… गूगल यही बता रहा, बस 2 स्टेप से कंपनी को बताइए उसकी गलती

लोगों ने गूगल पर हिंदी अनुवाद के नाम पर इस्लामी सामग्री परोसने का आरोप लगाते हुए कहा कि इसका शुद्ध हिंदी में अनुवाद कुछ और होना चाहिए।

गूगल ट्रांसलेशन पर चल रहे विवाद के बीच अब इसी से जुड़ा एक और हिंदी अनुवाद विवाद का विषय बन चुका है। सोशल मीडिया पर लोग अब गूगल ट्रांसलेशन द्वारा ‘ओह गॉड’ (Oh God) यानी, ‘हे भगवान’ का हिंदी अनुवाद ‘या अल्लाह’ बताने को लेकर ऑनलाइन सर्च इंजन गूगल से सवाल पूछ रहे हैं।

एक ट्विटर यूजर ने इसका स्क्रीनशॉट ट्वीट करते हुए लिखा है, “गूगल, ये क्या है?” दरअसल, इस स्क्रीनशॉट में ‘ओह गॉड’ का हिंदी अनुवाद ‘या अल्लाह’ बताया गया है, जिसका कि हिंदी अनुवाद से कोई मेल ही नहीं है।

हाल ही में गूगल ट्रांसलेशन द्वारा ‘गॉड ब्लेस यू’ का हिंदी अनुवाद ‘अस्सलामु अलैकुम’ बताने को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर बवाल हुआ था। कई लोगों ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए इस तथ्य को सामने रखा कि जब वो अंग्रेजी में ‘God bless you’ (गॉड ब्लेस यू) लिखते हैं तो गूगल इसका अनुवाद ‘अस्सलामु अलैकुम’ दिखाता है, जिसका हिंदी भाषा से कोई सम्बन्ध ही नहीं है।

लोगों ने गूगल पर हिंदी अनुवाद के नाम पर इस्लामी सामग्री परोसने का आरोप लगाते हुए कहा कि इसका शुद्ध हिंदी में अनुवाद कुछ और होना चाहिए। बता दें कि ‘अस-सलामु अलायकुम’ अथवा ‘अस्सलामु अलैकुम’ अरबी भाषा का अभिवादन है।

इसे बोल कर मुस्लिम लोग एक-दूसरे के लिए ‘खुदा तुम्हें सलामत रखे’ की दुआ करते हैं। अरब के ईसाई भी इन शब्दों का प्रयोग कर लेते हैं। अरब से ही ये शब्द भारत में आ गए और यहाँ भी इसी तरह से मुस्लिमों ने अभिवादन की प्रक्रिया को अपना लिया। मुस्लिम विद्वान मानते हैं कि हदीस के हिसाब से ऐसा किया जा रहा है।

इस संबंध में आप क्या कर सकते हैं

आप इस ट्रांसलेशन के खिलाफ आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपको हिंदी अनुवाद के ठीक नीचे दिख रहे ‘Feedback’ (फीडबैक) विकल्प पर क्लिक करना है और गलत ट्रांसलेशन वाला विकल्प चुनना है, जिसके बाद आपसे पूछा जाएगा कि इसका सही अनुवाद क्या है?

गूगल ट्रांसलेशन के साथ फीडबैक का विकल्प भी देता है

अगर गूगल इसका अनुवाद इस तरह से अरबी भाषा में दिखा रहा है, तो इसे हिंदी में ‘हे भगवान’ या ‘हे ईश्वर’ लिखकर ‘गूगल’ को इस अनुवाद को लेकर प्रतिक्रिया दी जा सकती है।

फीडबैक का दूसरा और आखिरी चरण
Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -