Homeसोशल ट्रेंडजिस माँ ने खोया जवान बेटा, उनसे मिलने पहुँचीं स्मृति ईरानी: भावुक Video सोशल...

जिस माँ ने खोया जवान बेटा, उनसे मिलने पहुँचीं स्मृति ईरानी: भावुक Video सोशल मीडिया पर वायरल

जैसे ही सांसद स्मृति ईरानी ने सांत्वना देने के लिए सौरभ की माँ को गले लगाया, वह उनके सीने से लिपट कर रोने लगीं। गरीबी से पाल-पोसकर बड़ा किए अपने बेटे की मौत पर...

अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी अक्सर अपने कार्यकर्ताओं के साथ खड़े होने के लिए चर्चा में बनी रहती हैं। पिछले साल लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के बाद वह अपने संसदीय क्षेत्र में उन्हें शव यात्रा में कंधा देने पहुँची थीं। इस बार उन्होंने सड़क हादसे में जान गवा चुके सौरभ मिश्रा के परिवार से भेंट की। सौरभ मिश्रा के भाई शुभम मिश्रा भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता हैं।

स्मृति ईरानी ने सौरभ के परिवार से मिल कर अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं। जैसे ही उन्होंने सांत्वना देने के लिए सौरभ की माँ को गले लगाया, वह उनके सीने से लिपट कर रोने लगीं। सोशल मीडिया पर इस समय की वीडियो भी समाने आई है। 

सौरभ की माँ ने अपने संघर्षों का जिक्र करते हुए भाजपा नेत्री को बताया कि उन्होंने अपने बेटे को बड़ी गरीबी से पाल-पोसकर बड़ा किया था। जब सुख देखने का दिन आया, तब भगवान ने उसको उठा लिया।

उल्लेखनीय कि 8 नवंबर को बीटीसी का एग्जाम देकर लौट रहे सौरभ मिश्रा सुल्तानपुर में एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए थे। पिछले दिनों शनिवार को जब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पार्टी के पूर्व विधायक दिवंगत जमुना प्रसाद मिश्र के घर अपनी संवेदनाएँ प्रकट करने पहुँचीं, तो वहाँ से उन्होंने शुभम मिश्रा के घर की ओर रुख किया। उनकी और शुभम के माँ के बीच हुई भावुक मुलाकात की वीडियो एबीपी पत्रकार ने शेयर की। उन्होंने अपने ट्वीट में बताया,

“अमेठी सांसद एव केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी के कस्बा निवासी शुभम मिश्रा की घर सान्त्वना देने पहुँची, माँ को रोती बिलखती देख स्मृति ईरानी भी भावुक हो गई, स्मृति ने हर मदद का दिया भरोसा मृतक की माँ आंगनवाड़ी कार्यकत्री हैं।”

याद दिला दें कि पिछले साल लोकसभा चुनाव के बाद अमेठी के बरौलिया गाँव के पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। स्मृति ईरानी के क़रीबी भाजपा नेता की हत्या के बाद ईरानी ने उन्हें कंधा भी दिया था। बाद में सुरेंद्र के परिवार ने आरोप लगाया था कि उन सभी ने मिल कर ‘दीदी (स्मृति ईरानी)’ को जिताने के लिए प्रचार किया, इसी का बदला लिया गया।

मृतक की पत्नी रुक्मणि देवी ने बताया था कि स्मृति ईरानी ने उनसे मिल कर उनके बच्चों का अपने बच्चों की तरह ख्याल रखने की बात कही और उनके बच्चों को सुरक्षा देने का भी आश्वासन दिया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

लिपुलेख-कालापानी पर शेखी बघार अपने ही देश में घिरे बालेन शाह, सुगौली संधि से ब्रिटेन का भी कनेक्शन: जानिए भारत-नेपाल सीमा विवाद के बारे...

नेपाल PM बालेन शाह ने लिपुलेख विवाद को लेकर अब ब्रिटेन के सामने हाथ फैलाया है, जबकि भारत के पास पहले से ही इसके ऐतिहासिक साक्ष्य मौजूद हैं।

गाँव में रात 10 बजे घूम रहा था आसिफ, टोकने पर सुबह साथियों के साथ किया हिंदुओं पर हमला: धनराज मौर्या की मौत, वारिस-साजिद-सलीम...

पुलिस ने मुख्य आरोपित मोहम्मद आसिफ खान, उसके अब्बू वारिस अली, साथी साजिद खान, सलीम उर्फ सालिम अली, माजिद अली और आकिब को गिरफ्तार कर लिया है।
- विज्ञापन -