वो कहते हैं कि उन्हें दुःख है कि कश्मीरियों की हत्या हो रही है और केंद्र सरकार कुछ नहीं कर रही है। देश के विरुद्ध खुली यलगार करने वाले पत्थरबाजों से उन्हें सहानुभूति हो जाती है। अलगाववादी नेताओं में उन्हें लीजेंड नज़र आने लगता है।
भाजपा नेताओं के अनुसार मोहम्मद हनीफ़ के भाजपा में शामिल होने से राजोरी और पुंछ जिले में भाजपा को और मजबूती मिलेगी। उनके अलावा और कई प्रमुख लोग भी भाजपा का दामन थाम सकते हैं।
सूत्र तो यह भी बता रहे हैं कि शाह फ़ैसल ने यह निर्णय ट्विटर पर चल रहे #10YearsChallenge की वजह से लिया है। 10 साल पहले जो हालात राजनीति में थे, वो उनको ही ‘रीस्टोर’ करने के मकसद से शायद राजनीति में उतरना चाह रहे हों।
कश्मीर में कार्यरत IPS अधिकारी अभिनव कुमार ने अलगाववादियों को कश्मीर पर भारतीय भावनाओं को समझने की हिदायत देने के साथ-साथ शाह फ़ैसल के इस्तीफे को प्रोपगेंडा बताया है
अवंतीपोरा में आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया सूचना पर पहुंची पुलिस से आतंकियों की मुठभेड़ हुई जिसमे छः आतंकी मारे गए। मारे गये आतंकवादियों में से एक अलकायदा सरगना और कश्मीरी आतंकी संगठन गजवातुल हिन्द के मुखिया जाकिर मूसा का करीबी सहयोगी सोलिहा भी शामिल है।