दोपहर 12 बजे तक भीड़ दोबारा स्टेशन पर जमा हुई और स्थिति पुलिस प्रशासन से हाथ से निकलती दिखाई दी। पुलिस ने इस दौरान बल का भी प्रयोग किया, जिसके कारण कई मजदूरों को चोटें आई।
चोरमारे ने आरोप लगाया कि जब कुलकर्णी की हालत बिगड़ गई, तो उन्होंने हेल्पलाइन नंबर 108 पर कॉल किया, लेकिन कोई सरकारी एम्बुलेंस उन्हें लेने के लिए नहीं आई।
"मैं 20 साल से स्वास्थ्य विभाग में पूरी मेहनत के साथ काम कर रहा हूँ। मार्च के महीने में मेरी सैलरी 50 फ़ीसदी कटी और अभी तक अप्रैल की सैलरी तक नहीं मिली है।"
महाराष्ट्र में 1153 पुलिसकर्मी कोरोनावायरस से संक्रमित हुए हैं जबकि 11 पुलिसकर्मियों की महाराष्ट्र राज्य में मृत्यु हो गई है। 1153 संक्रमित पुलिसकर्मियों में से 128 अधिकारी हैं, जबकि शेष 1,026 पुलिस कांस्टेबल हैं।