HomeराजनीतिVideo: महाराष्ट्र के पुलिस अधिकारी ने पूर्व CM देवेंद्र फडणवीस से की मास्क, स्वास्थ्य...

Video: महाराष्ट्र के पुलिस अधिकारी ने पूर्व CM देवेंद्र फडणवीस से की मास्क, स्वास्थ्य किट, सैनिटाइजर की किल्लत की शिकायत

वीडियो में, वाशिम के किन्हीराजा इलाके में ड्यूटी कर रहें एक पुलिस अधिकारी से पूर्व सीएम फडणवीस संपर्क करते है। इसी दौरान पुलिस उनसे स्वास्थ्य किट, मास्क और सैनिटाइजर की कमी के बारे में बताता है और कहता है कि "सर, अगर आप मुख्यमंत्री होते तो ऐसा नहीं होता।"

महाराष्ट्र के एक पुलिस अधिकारी का वीडियो सोशल मीडिया वायरल हुआ है। जिसमें पुलिसमैन को पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मास्क, स्वास्थ्य किट और सैनिटाइजर की कमी के बारे में बोलते हुए सुना जा सकता है।

वीडियो में, वाशिम के किन्हीराजा इलाके में ड्यूटी कर रहें एक पुलिस अधिकारी से पूर्व सीएम फडणवीस संपर्क करते है। इसी दौरान पुलिस उनसे स्वास्थ्य किट, मास्क और सैनिटाइजर की कमी के बारे में बताता है और कहता है कि “सर, अगर आप मुख्यमंत्री होते तो ऐसा नहीं होता।”

फडणवीस पुलिस अधिकारी का हौसला बढ़ाते हुए कहते है कि आप लोग हमारे लिए दिन रात सेवा कर रहे हैं, अपना ख्याल रखा करो। उनके साथ आए विपक्षी नेता सुरेश मुंडे और विनोद घागे को भी अधिकारी से इस संक्रमण से सुरक्षित रहने के लिए कहते हुए सुना जा सकता है।

कथित तौर पर, यह घटना रविवार को दोपहर लगभग 1:30 बजे हुई जब फडणवीस मुंबई से नागपुर की यात्रा कर रहे थे। पूर्व सीएम ने किन्हीराजा के शिवाजी हाई स्कूल में रुककर मालेगाँव के किसानों की स्थिति के बारे में जानकारी ली थी।

हालाँकि, इस मुद्दे पर जौलका पुलिस स्टेशन के प्रभारी ने पुलिस अधिकारियों से राजनीति में लिप्त होने से बचने के लिए कहा है। ई-साकल की एक रिपोर्ट के अनुसार, एसआई ने कहा कि “डीएसपी ने पुलिस अधिकारियों को मास्क, सैनिटाइज़र, और शील्ड मास्क प्रदान किए हैं। यदि कोई अतिरिक्त आवश्यकता है, तो कृपया मुद्दे का राजनीतिकरण करने के बजाय डीएसपी कार्यालय से अनुरोध करें”।

रिपोर्टों के अनुसार, महाराष्ट्र में 1153 पुलिसकर्मी कोरोनावायरस से संक्रमित हुए हैं जबकि 11 पुलिसकर्मियों की महाराष्ट्र राज्य में मृत्यु हो गई है। 1153 संक्रमित पुलिसकर्मियों में से 128 अधिकारी हैं, जबकि शेष 1,026 पुलिस कांस्टेबल हैं।

कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र

पब्लिक स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार महाराष्ट्र में कोरोनोवायरस का प्रकोप खतरनाक स्तर पर पहुँच गया है, इनमें कई हिस्सों में वायरस फैलने का खतरा है। कोरोनावायरस के खतरे से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों की सूची में महाराष्ट्र पहले स्थान पर है। यह अब तक 33,000 से अधिक एक्टिव कोरोनोवायरस मामलों में 1,198 घातक मामलों के साथ सामने आया है। अकेले महाराष्ट्र की राजधानी, मुंबई में लगभग 20,000 कोरोनोवायरस के मामले सामने आए हैं। मुंबई के अलावा, ठाणे और पुणे भी कोरोना महामारी से बुरी तरह प्रभावित हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

खून वही, बस नैरेटिव बदल गया: प्राचीन बलि से ईसाई संस्कार तक, इतिहास ने ये फर्क कैसे बनाया?

पश्चिम ने पुरानी सभ्यताओं को खून और बलि के नाम पर बर्बर कहा। ईसाई परंपरा को आध्यात्मिक ऊँचाई बताया। लेकिन चर्च के केंद्र में भी रोटी और वाइन के जरिए शरीर और रक्त का अनुष्ठान बैठा है। सभ्यता की कहानी इतनी साफ नहीं।

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।
- विज्ञापन -