विषय

कर्नाटक

37 पादरियों ने उठाई पोप फ्रांसिस से बिशप को हटाने की माँग: यौनाचार, शादी से लेकर पिता बनने का है इल्जाम

"ये एक घिनौना सच है कि जिन महिलाओं ने बिशप के अंतर्गत काम किया। बिशप ने उसके साथ संबंध बनाए। उन्हें बहु-मंजिला इमारतों और Diocesan संस्थानों में नौकरी के अवसर सहित सभी सुविधाएँ प्रदान करके जीवन की हर विलासिता दी गई।"

बांग्लादेशी कामगार नहीं चलेंगे: बंगलुरु में बंग-भाषी घरेलू नौकरों के खिलाफ जारी फरमान

यह निर्णय लेने वाली सोसाइटियाँ मुख्यतः वाइटफ़ील्ड, मराठाहल्ली और इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी में स्थित हैं। यह तीनों इलाके बंगलुरु के टेक कॉरिडोर कहे जाते हैं।

उखाड़ कर हटाई गई टीपू सुल्तान की इमारत: जहाँ रखी जाती थीं मिसाइलें, वहाँ लोग फेंकते हैं कचरा

यह 138 किलोमीटर के 'रेलवे लाइन डबलिंग प्रोजेक्ट' में बाधा बन रहा था, जिसके कारण इसे हटाया गया। इस शस्त्रागार को शिफ्ट न किए जाने के कारण रेलवे का ये डबलिंग प्रोजेक्ट क़रीब एक दशक तक अधर में रहा।

टीपू सुल्तान पाठ्यक्रम में पढ़ाए जाने के काबिल नहीं, किताबों से होगा बाहर, जयंती भी नहीं मनेगी: CM येदियुरप्पा

"टीपू सुल्तान ने हजारों ईसाईयों व कोडवा समुदाय के लोगों को जबरन इस्लाम कबूल करवाया था। उसने अपने शासनकाल के दौरान फ़ारसी को आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया था। वो कोई स्वतंत्रता सेनानी भी नहीं है।"

3 महीने में ही कॉन्ग्रेस के लिए सांप्रदायिक हुए कुमारस्वामी, सिद्धारमैया ने कहा- पूर्व सीएम का असली रंग सामने आया

अपनी सरकार नहीं बचा पाए कुमारस्वामी ने दावा किया है कि वे बीजेपी की सरकार गिरने नहीं देंगे। उन्होंने कहा ​है कि मध्यावधि चुनाव की कॉन्ग्रेस की मंशा कभी पूरी नहीं होगी।

कर्नाटक में एनआरसी की तैयारी, बंगलुरु से धरे गए 30 बांग्लादेशी

इसी महीने बीएस येद्दियुरप्पा की सरकार ने राज्य में अवैध प्रवासियों की पहचान करने के लिए राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर का प्रस्ताव दिया था। साथ ही बंगलुरु के लिए अलग से ATS बनाने की भी घोषणा की थी।

30 दिन में 2 बार तिहाड़ पहुॅंचीं सोनिया, अब मनी लॉन्ड्रिंग में फॅंसे कॉन्ग्रेस के ‘संकटमोचक’ शिवकुमार से मिलीं

पिछले महीने सोनिया ने आईएनएक्स मीडिया केस में तिहाड़ में बंद रहे पी चिदंबरम से भी मुलाक़ात की थी। कॉन्ग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष का इस तरह अपनी पार्टी के दागी नेताओं से जेल जाकर मिलना कई सवाल खड़े कर रहा है।

EVM-चुनाव आयोग सब मोदी की जेब में: हार की आशंका में नतीजों से पहले ही फिर से कॉन्ग्रेस ने ढूँढा बहाना

"जब लोगों ने इस पर शंका जाहिर कर दी है, तो आप (भाजपा) EVM आखिर क्यों चाहते हैं? चुनाव आयोग को निर्णय लेना है, जब सभी पार्टियों ने शंका जाहिर की है।"

बंगलुरु ही नहीं, मैसूर में भी सक्रिय JMB जिहादी सेल: गृहमंत्री कर्नाटक

बोम्मई ने कहा, "हमारे पुलिस वाले सभी एहतियात बरत रहे हैं।" बोम्मई के अनुसार JMB की सक्रियता बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के तटों के किनारे बढ़ी है।

माफिया से मिले कर्नाटक कॉन्ग्रेस महासचिव… वो भी कॉन्ग्रेस मुख्यालय में! सिद्धरामैय्या बोले – कुछ गलत नहीं

केसी वेणुगोपाल सिर्फ एक नेता नहीं हैं। वो कर्नाटक प्रदेश कॉन्ग्रेस के महासचिव भी हैं। बावजूद इसके वो हिस्ट्रीशीटर यानी अपराधी इश्तियाक अहमद से मिलते हैं... कहाँ मिलते हैं? - कॉन्ग्रेस के मुख्यालय में! इश्तियाक अहमद IMA की अरबों रुपए की पोंज़ी स्कीम में भी गिरफ्तार किया गया था।

ताज़ा ख़बरें

प्रचलित ख़बरें