Homeराजनीतिशादी समारोह में कॉन्ग्रेस MLA तनवीर सैत पर फरहान ने किया चाकू से हमला

शादी समारोह में कॉन्ग्रेस MLA तनवीर सैत पर फरहान ने किया चाकू से हमला

पुलिस कमिश्नर केटी बालाकृष्ण बताया कि हमले में विधायक के गर्दन और कंधे पर गंभीर चोटें आई हैं। जिसके कारण उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, हमलावर फरहान की उम्र करीब 20 साल है और उदयगिरि का रहने वाला है।

कर्नाटक के मैसूरु में रविवार (नवंबर 17, 2019) कॉन्ग्रेस विधायक तनवरी सैत पर एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। 20 साल के हमलावर फरहान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हमला किन वजहों से किया गया यह स्पष्ट नहीं है।

हमले में कॉन्ग्रेस विधायक बुरी तरह से घायल हो गए। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। चोट गहरी होने के कारण उनकी हालत गंभीर है। घटना रविवार रात 11:45 बजे की बताई जा रही है।

एएनआई ने इस घटना की जानकारी देते हुए एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इसमें देखा जा सकता है कि कुछ लोग आरोपित युवक को पकड़कर ले जा रहे हैं और घटनास्थल पर काफी हो हल्ला हो रहा है।

पुलिस कमिश्नर केटी बालाकृष्ण बताया कि हमले में विधायक के गर्दन और कंधे पर गंभीर चोटें आई हैं। जिसके कारण उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, हमलावर की पहचान फरहान के रूप में हुई है। जिसकी उम्र करीब 20 साल की है और उदयगिरि का रहने वाला है।

बता दें, हमले की वजह फिलहाल पता नहीं चल पाई है, लेकिन पुलिस मामले की जाँच में जुटी है। जानकारी के अनुसार मैसूर पुलिस के कमिश्ननर ने नरसिम्हाराजा से विधायक तनवीर सैत से मुलाकात की है और जरूरी पूछताछ करके मामले को दर्ज कर लिया है। इसके बाद उनसे मिलने वाले लोगों का सिलसिला अभी जारी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कहीं लहराई तलवारें, कहीं चाकू गोदकर ले ली जान तो कहीं AK-47 दिखा फैलाई दहशत: मुहर्रम पर कई राज्यों में इस्लामी कट्टरपंथियों ने की...

देश के अलग-अलग हिस्सों से मुहर्रम के दौरान विवाद, झड़प और हिंसा की कई घटनाएँ सामने आई हैं। कहीं युवक की हत्या की गई को कहीं पुलिस पर हमला।

लड़कियों को फँसाओ, निकाह से पहले प्रेग्नेंट करो और बच्चा ले लो… क्या है ‘जिहाद अल-अकबर’, जिसके जरिए हिंदू महिलाओं के धर्मांतरण की साजिश...

पाकिस्तान में बैठे कट्टरपंथी आकाओं ने 'जिहाद अल अकबर' से एक खास एजेंडा तैयार किया है। बड़े पैमाने पर हिंदू महिलाओं का धर्मांतरण करवाना है।
- विज्ञापन -