विषय

कॉन्ग्रेस

शशि थरूर ने पार्टी को दी सलाह, कहा- कॉन्ग्रेस को सोचना पड़ेगा कि हमारे वोटर मोदी के साथ क्यों गए

थरूर ने अपनी पार्टी को इस बात पर विचार करने की सलाह दी कि आख़िर इन वोटरों ने कॉन्ग्रेस से नाता क्यों तोड़ लिया? पूर्व केंद्रीय मंत्री ने पूछा कि जब तक हम ये नहीं पता लगाएँगे कि हमारे वोटर हमें छोड़ कर क्यों चले गए, हम उन्हें वापस अपने पाले में लाने में कैसे कामयाब होंगे?

मैं कॉन्ग्रेस की बालिका वधू, CBI उत्तराखंड आए और मुझे हथकड़ी लगा कर ले जाए : पूर्व CM हरीश रावत

चिदंबर और शिवकुमार की गिरफ्तारियों का हवाला देते हुए रावत ने कहा कि अगर उनके बुढ़ापे में जेल जाने से उनकी पार्टी को फायदा होता है तो वह इसके लिए भी तैयार हैं। हरीश रावत उत्तराखंड कॉन्ग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। मनमोहन सरकार में वह केंद्रीय मंत्री भी थे।

कर्नाटक कॉन्ग्रेस के कद्दावर नेता डीके शिवकुमार गिरफ़्तार, ED की बड़ी कार्रवाई

प्रवर्तन निदेशालय ने यह कार्रवाई 'Prevention of Money Laundering Act (PMLA)' के तहत की है। लगातार 4 दिनों तक चली मैराथन पूछताछ के बाद ईडी ने उन्हें गिरफ़्तार किया है।

छत्तीसगढ़: CM भूपेश बघेल के पिता करेंगे सत्याग्रह, कहा- मंत्रियों और विधायकों की भी नहीं सुन रहे अधिकारी

नंदकुमार बघेल ने कहा कि दूसरे राज्यों के अधिकारी किसी की नहीं सुन रहे हैं। इन अधिकारियों को लेकर पूर्व सीएम रमन सिंह आए थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री व टीएस सिंहदेव को चाहिए कि ऐसे अकड़बाज अधिकारियों को तत्काल बाहर निकालें।

मोदी के नाम पर फिर से बँटी कॉन्ग्रेस: 3 बड़े नेताओं के उलट सलमान खुर्शीद का अटपटा बयान

कॉन्ग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने मोदी सरकार पर निशाना साधने के लिए अपनी ही पार्टी के नेताओं के बयानों के खिलाफ़ जाकर बयान दिया। खुर्शीद ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके काम में अच्छाई ढूँढना भूसे के ढेर में सुई को ढूँढने जैसा है।

जस्टिस सुनील गौड़: 2015 में गाँधी परिवार के चहेते थे, अब कॉन्ग्रेस को क्यों बुरे लगते हैं?

पी चिदंबरम की अग्रिम ज़मानत याचिका और गिरफ़्तारी से राहत प्रदान करने का निवेदन, जस्टिस गौड़ ने दोनों खारिज़ कर दी। कॉन्ग्रेस आज उन पर आरोप लगा रही है लेकिन 4 साल पहले सोनिया-राहुल चाहते थे कि जस्टिस गौड़ ही नेशनल हेराल्ड मामले को सुनें। समझें पूरा मसला यहाँ।

थरूर पब्लिसिटी के भूखे, जयराम के ही कारण डूबा UPA-2: वीरप्पा मोइली का अपने ही साथियों पर निशाना

मोइली ने कहा कि जयराम रमेश ऐसे बयान देकर कॉन्ग्रेस का नुक़सान पहुँचा रहे हैं। उनके जैसे नेता पार्टी जब जीतती है तो सत्ता भोगते हैं और जब विपक्ष में रहती है तो सत्ताधारी पार्टी के पक्ष में बोलते हैं। लगता है उन्होंने भाजपा से समझौता कर लिया है।

कॉन्ग्रेस नेता ने 8 महीने में 3 बार कहा – ‘मैं नचनिया हूँ, नचनिया हूँ, नचनिया हूँ’

हो सकता है कि कल को अगर देश को नया वित्त मंत्री मिल जाए तो वह ख़ुद को स्ट्रिपटीज डांस में ही पारंगत न घोषित कर दें! या फिर वह अबकी पोल डांस भी चुन सकते हैं।

अम्बानी को UPA सरकार ने दी थी Z सिक्योरिटी, SC ने फटकारा था: यूथ कॉन्ग्रेस के झूठ की खुली पोल

सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को फटकारते हुए कहा था कि जब देश में आम लोगों को पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई जा रही है, तब हाई प्रोफाइल लोगों को जेड श्रेणी सुरक्षा कवर क्यों दिया गया? उस समय एक पाँच वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार की घटना हुई थी।

पंचकुला जमीन मामला: ED ने मोतीलाल वोरा और भूपेंद्र हुड्डा के खिलाफ दायर की चार्जशीट

एजेएल ही वह कम्पनी है जो नेशनल हेराल्ड का प्रकाशन करती है और इसमें गाँधी परिवार की अच्छी-ख़ासी हिस्सेदारी है। इससे पहले ED (प्रवर्तन निदेशालय) ने इस मामले में पंचकुला में स्थित प्रॉपर्टी जब्त कर ली थी।

ताज़ा ख़बरें

प्रचलित ख़बरें