विषय

गुजरात

गुजरात में दंगे भड़कने से 1 की मौत, दंगाइयों ने किए 25 घर आग के हवाले; इलाके में पुलिस तैनात

खम्भात स्थित आनंद जिले के कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक दिव्य मिश्रा ने बताया है कि रविवार को अकबरपुरा इलाके में दोनों समुदायों के बीच 24 जनवरी के दंगे को लेकर मौखिक बहस शुरू हो गई, जो आपस में मारपीट और पथराव में बदल गई।

भारत के साथ 3 बिलियन से ज्यादा की होगी डिफेंस डील, इस्लामी आतंकवाद का करेंगे खात्मा: ट्रम्प

“मुझे इस बात की घोषणा करते हुए खुशी है कि कल हमारे प्रतिनिधि 3 बिलियन डॉलर से ज्यादा की डिफेंस डील करने जा रहे हैं, जिनमें मिलिट्री हेलीकॉप्टर और भारतीय सुरक्षाबलों के लिए अन्य चीजों शामिल होंगी।”

तुम्हारी शेरनियाँ ₹500 लेकर रोड पर बैठती हैं, शेर नपुंसक हैं क्या?: भाजपा MLA ने वारिस पठान को चेताया

व्यास ने पठान को शहर आने की चुनौती दी है। उन्होंने कहा- "हम आपके लिए सही व्यवस्था करेंगे कि क्या आप यह समझते हैं कि हमने चूड़ियाँ पहन रखी हैं? हम आप से निपटने के लिए तैयार हैं, लेकिन हम यह चाहते हैं कि समाज में आपसी भाईचारा बना रहे।"

वारंट के बाद फरार हुए हार्दिक पटेल, पत्नी ने कहा- रात में घर में घुस आती है पुलिस, लेती है तलाशी

किंजल ने अहमदाबाद पुलिस पर भी कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि क्राइम ब्रांच के अधिकारी रात के 10 बजे घर में घुस जाते हैं और जबरदस्ती तलाशी लेते हैं। उनका कहना है कि गुजरात पुलिस और सरकार उनके पति को बेवजह प्रताड़ित कर रही है।

जिस सीरियल बम धमाके में गई थी 257 लोगों की जान, उसका दोषी मुनाफ हलारी मूसा गिरफ्तार

मुनाफ हलारी 1993 में जावेरी बाज़ार में ब्लास्ट मामले में दोषी था। जाँच एजेंसियों को लंबे समय से इसकी तलाश थी। मुंबई ब्लास्ट के बाद मूसा पाकिस्तान भाग गया था। वो पाकिस्तानी पासपोर्ट पर ही यात्रा भी कर रहा था, जब उसे मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया।

अहमदाबाद से पकड़े गए 11 बांग्लादेशी, पुलिस खँगाल रही आपराधिक इतिहास

हिरासत में लिए गए लोगों से उनका डाक्यूमेंट्स दिखाने को कहा गया था, लेकिन उनके पास भारतीय नागरिकता साबित करने वाले कोई दस्तावेज नहीं थे। पुलिस को शक है कि उनमें से कुछ आपराधिक गतिविधियों में भी संलग्न हैं।

गुजरात के आणंद में नमाज के बाद पथराव और आगजनी, गोली लगने से विनोद की मौत

जहॉं हिंसा हुई वह इलाका सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील रहा है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक कुछ लोग घरों की छतों से पथराव कर रहे थे। कुछ घरों को आग के हवाले कर दिया गया। अब हालात में काबू में बताए जा रहे।

साबरमती जेल से बाहर आते ही हार्दिक पटेल को अहमदाबाद पुलिस ने दूसरे मामले में किया गिरफ़्तार

हार्दिक पटेल को बीते दिनों 18 जनवरी को राजद्रोह के एक मामले में निचली अदालत में पेश नहीं होने का कारण गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद पुलिस ने उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया था। तीन दिन जेल मेें रहने के बाद हार्दिक को गुरुवार को जमानत मिल गई। लेकिन.....

भगोड़ा नित्यानंद के ख़िलाफ़ इंटरपोल ने जारी किया ‘ब्लू नोटिस’: गुजरात पुलिस ने किया था अनुरोध

बच्चियों से दुष्कर्म के आरोपित भगोड़े नित्यानंद के ख़िलाफ़ इंटरपोल ने गुजरात पुलिस के अनुरोध पर ब्लू नोटिस जारी किया है। इससे पहले विदेश मंत्रालय ने सभी देशों में भारतीय दूतावासों को अलर्ट कर रखा है। नित्यानंद बच्चियों से दुष्कर्म के बाद अलग देश कैलासा बनाने को लेकर चर्चा में आया था।

देशद्रोह मामले में हाजिर नहीं हुए कॉन्ग्रेस नेता हार्दिक पटेल, गिरफ़्तारी के बाद भेजे गए जेल

मामला 25 अगस्त 2015 का है। अहमदाबाद में एक रैली के दौरान भड़की हिंसा के बाद बसों, पुलिस चौकियों और अन्य सरकारी संपत्तियों को आग के हवाले कर दिया गया था। एक पुलिसकर्मी सहित करीब दर्जन भर लोग मारे गए थे।

ताज़ा ख़बरें

प्रचलित ख़बरें