Tuesday, October 1, 2024

विषय

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में 50,000 लोगों का जुटान करने वाला था तबलीगी जमात, कोरोना संक्रमण से मंसूबों पर फिरा पानी

राज्य सरकार ने प्रारंभ में 6 फरवरी को इस जलसे के लिए अपनी अनुमति दे दी थी। बाद में इस निर्णय को बदल दिया गया, क्योंकि संक्रमण के मामले सामने आने के बाद सतर्कता बरतने की जरूरत समझी गई। जमात के एक सदस्य ने बताया कि उनकी योजना महाराष्ट्र के पुणे, रत्नागिरी और रायगढ़ में ऐसे ही जलसों को आयोजित करने की थी।

महाराष्ट्र: तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल होने वालों की जानकारी देने पर पिटाई

56 वर्षीय एक व्यक्ति ने पिंपड़ी में ‘ग्रामसेवक’ को सूचना दी कि यहॉं के सात लोग दिल्ली गए थे। वहॉं निजामुद्दीन में जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए और हाल में गॉंव लौटे हैं। उसने इनका कोरोना वायरस टेस्ट कराने पर भी जोर दिया। इससे नाराज जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों ने उसकी पिटाई कर दी।

पटना, राँची के बाद अब अहमदनगर के मस्जिद से मिले 10 विदेशी, ट्रस्टी हुए गिरफ्तार

पटना, राँची और दिल्ली के बाद महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक मस्जिद से 10 विदेशियों को पुलिस ने हिरासत में लिया। पुलिस ने मस्जिद के ट्रस्टी जुम्माखान नवाबखान पठान और सलीम बाबूलाल पठान को कोरोना फैलाने के आरोप में और आदेशों का उल्लंघन करने के आरोप में कई धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया है।

दफनाई नहीं, जलाई जाएगी कोरोना के कारण मृत मरीज की लाश: BMC का आदेश हुआ वापस

लाश को प्लास्टिक में पैक करके फिर दफनाना उनको डिकम्पोज होने में देरी पैदा करता है और इसीलिए बीमारियों के फैलने का ख़तरा बना रहता है। साथ ही अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में 5 से ज्यादा लोगों के जुटने पर भी पाबंदी लगा दी गई है। श्मशान का कर्मचारी मास्क और ग्लव्स इत्यादि का इस्तेमाल कर के पूरी सावधानी के साथ लाश का अंतिम संस्कार करेगा।

शादी समारोह, मस्जिद, अस्पताल… पूरा मेरठ घूम गया महाराष्ट्र का कोरोना + शख्स, बीवी-साले भी संक्रमित

महाराष्ट्र के अमरावती से कोरोना पॉजिटिव एक शख्स यूपी के मेरठ अपने ससुराल आता है। यहॉं वह एक शादी समारोह में शिरकत करता है। मस्जिद में नमाज अदा करता है। अस्पताल में भर्ती होता है। अब उसकी पत्नी और तीन सालों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है।

हम केले के लिए बाहर हैं, शहर में घूम रहे, डरने की कोई बात नहीं, मेरा नाम है काला दादा: जलगाँव पुलिस ने किया...

"हम केले खरीदने के लिए बाहर हैं और हम शहर में घूम रहे हैं। हमें डरने की कोई बात नहीं है। हम निडर हैं क्योंकि मेरा नाम काला दादा है।"

महाराष्ट्र में एक ही परिवार के 12 सदस्य कोरोना पॉजिटिव, 4 हज करके लौटे थे

एक ही परिवार के 12 लोगों के संक्रमित होने का मामला सामने आने के बाद प्रशासन सकते में है। उनके रिश्तेदारों को आइसोलेट कर दिया गया है। पूरे गॉंव में सैंपल इकट्ठे किए जा रहे हैं। डॉक्टरों को आशंका है कि संक्रमण की यह कड़ी काफी लंबी हो सकती है।

मालेगाँव में MLA मौलाना मुफ़्ती इस्माइल और उसके गुंडों ने डॉक्टर को पीटा, हॉस्पिटल स्टाफ धरने पर

एआईएमआईएम का विधायक खुद ही कह रहा है कि उसका फोन क्यों नहीं उठाया गया। इस घटना के बाद वीडियो वायरल से विधायक और उसके बदमाशों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की माँग को लेकर अस्पताल का समूचा स्टाफ अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गया है। हालाँकि, कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों और एमरजेंसी चिकित्सा सुविधाएँ चालू रखी गई हैं।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 101 केस पॉजिटिव: 3 लाख N95 समेत 25 लाख मास्क कालाबाजारियों से जब्त, 4 गिरफ्तार, 2 फरार

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बताया कि पुलिस ने अंधेरी और भिवंडी के गोदामों से 25 लाख मास्क जब्त किए हैं, जिसमें 3 लाख N95 मास्क शामिल हैं। इन मास्कों की कुल कीमत 15 करोड़ रुपए है। उन्होंने बताया कि मास्क की कालाबाजारी के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 2 लोग फरार हैं।

अज़ान सुनकर निकल पड़े 100-150 नमाजी: धारा 144 का उल्लंघन करते हुए अदा की नमाज, आसबीबी मस्जिद के ट्रस्टियों पर FIR दर्ज

इस मामले में आसबीबी मस्जिद के अध्यक्ष गुलाम अहमद खान, कोषाध्यक्ष मरगूब हसन अंसारी, सदस्य मो हबीब अंसारी एवं हजरत अली अंसारी सहित मस्जिद के अन्य पदाधिकारियों के विरुद्ध मामला दर्ज हुआ है।

ताज़ा ख़बरें

प्रचलित ख़बरें