विषय

महाराष्ट्र

फडणवीस को सरकार बनाने का मिला मौका, 11 तक साबित करना होगा बहुमत

आ रही मीडिया खबरों के मुताबिक राज्य के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी ने फडणवीस को सबसे बड़ी पार्टी का नेता होने के चलते सरकार बनाने के लिए निमंत्रण भेजा है।

‘कारसेवकों का बलिदान व्यर्थ नहीं गया, पूरे देश में हो राम राज्य’

राज ठाकरे ने राम मंदिर के जल्दी से जल्दी मंदिर निर्माण की माँग की है। उन्होंने साथ ही कहा कि राम मंदिर के अलावा उनकी इच्छा राष्ट्र में राम राज्य की भी है।

‘हिन्दू फासिस्ट’ से लिबरल-दुलारी हुई शिव सेना, उद्धव बने आँख के तारे: ‘मीडिया गिरोह’ ने जमकर उड़ेला प्यार

सागरिका घोष की ख़ुशी ट्विटर पर बल्लियों उछल कर बाहर आ रही थी। वे शायद वह समय भूल गईं जब उनके लिबरल गैंग ने इन्हीं उद्धव ठाकरे के पिता को हत्यारा, फासिस्ट और न जाने क्या-क्या कहा था। अभिसार शर्मा की तो ख़ुशी इतनी ज़्यादा थी शायद कि विह्वल होकर उनके मुखण्डल से शब्द ही नहीं फूटे। सो......

गंगा साफ़ करते-करते भाजपा का मन मैला हो गया: उद्धव ठाकरे का छलका ‘दर्द’, बोले शाह पर भरोसा नहीं

ठाकरे ने कहा है कि उन्होंने अपने पिता और शिव सेना के संस्थापक बाला साहेब ठाकरे से वादा किया था कि शिव सेना का एक दिन सीएम होगा।

सवाल पर बवाल: शिवाजी के नाम से छत्रपति हटाने पर भड़के मराठी, केबीसी के बहिष्कार की माँग

विवाद बढ़ता देख कर सोनी टीवी ने एक ट्वीट कर विवाद पर माफ़ी माँग ली है। साथ ही दावा किया है कि कल जिस एपिसोड की शूटिंग हुई है उसमें उन्होंने माफीनामे का एक 'स्क्रॉल' जोड़ दिया है।

फडणवीस ने सौंपा इस्तीफा, कहा- मुझे दुख है कि शिवसेना के पास कॉन्ग्रेस और NCP से बात करने का समय

फडणवीस ने परिणाम आने के बाद आए उद्धव ठाकरे के बयान को भी दुर्भाग्यपूर्ण कहा। उन्होंने लिखा कि उनके पास सरकार बनाने के लिए बहुत विकल्प खुले हैं। ये हमारे लिए हैरान करने वाला था क्योंकि लोगों ने अपना मत गठबंधन को दिया था।

50-50 पर भाजपा ने तोड़ी चुप्पी: गडकरी ने कहा- ऐसी कोई डील नहीं हुई, ठाकरे मिले MLAs से

अभी तक शिव सेना ज़्यादा सीटें मिलने पर भाजपा की नज़र बदल जाने का आरोप लगा रही थी। यह पहली बार है जब भाजपा में से किसी ने इस डील के होने की बात को खुल कर नकारा है।

महाराष्ट्र की स्थिति पर बोले संजय राउत- अगर राष्ट्रपति शासन लगा तो ये जनादेश का अपमान होगा

इससे पहले भी संजय राउत अपनी पार्टी की ओर साफ कर चुके हैं कि वे राज्यपाल से मुलाकात नहीं करेंगे और केवल उनके अगले निर्णय तक का इंतजार करेंगे।

महाराष्ट्र: कॉन्ग्रेस को सता रहा है विधायकों के टूटने के डर, 30 विधायकों को भेजा जयपुर

"सभी कॉन्ग्रेस विधायक एकजुट हैं। कोई भी विधायक पार्टी से अलग नहीं होगा। पार्टी हाईकमान के आदेश का विधायक पालन करेंगे। उन्होंने कहा, “हम बीजेपी को राज्य में सरकार बनाने नहीं देंगे राष्ट्रवादी कॉन्ग्रेस पार्टी (एनसीपी) हमारी सहयोगी है, वे हमारे साथ हैं।"

महाराष्ट्र में पिछली विधानसभा का आज है आखिरी दिन: BJP और शिवसेना ने माँगा राज्यपाल से वक्त, अटकलें तेज

शिवसेना सांसद संजय राउत का कहना है कि वो महाराष्ट्र के राज्यपाल से मिल चुके हैं। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया के रामदास अठावले भी राज्यपाल से मिल चुके हैं। अगर अब बीजेपी नेता राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा करने जा रहे हैं, तो उन्हें सरकार बनानी चाहिए।

ताज़ा ख़बरें

प्रचलित ख़बरें