राहुल गाँधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा लगातार पार्टी के लिए बुरी खबरें ही सामने ला रही है। अब अरुणाचल प्रदेश में पार्टी के आधे विधायक बीजेपी में शामिल हो गए।
इंडी गठबंधन को झटके पर झटके लग रहे हैं। एक एक करके सारे साथी दूर होते जा रहे हैं। अब नेशनल कॉन्फ्रेंस ने भी इंडी गठबंधन की जगह अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में विपक्ष को ललकार कर कहा कि तीसरी बार एनडीए सत्ता में आ रही है, वो भी पूर्ण बहुमत के साथ। अब तक के सबसे बड़े जनमत के साथ। इंडिया टुडे-सी वोटर का सर्वे भी यही कहता है।
मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में भी इंडी गठबंधन नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली बीजेपी और एनडीए के आगे फेल होती नजर आ रही है। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर एबीपी न्यूज-सी वोटर की ओर से किए गए पहले ओपिनियन पोल में एनडीए को तीसरी बार प्रचंड बहुमत मिलता दिख रहा है।