विषय

Arvind Kejriwal

सुबह 43 परिवार उजड़ गए, शाम को ‘बधाई’ कार्यक्रम में दिखे दिल्ली के CM केजरीवाल

"निगम द्वारा कोई भी लाइसेंस नहीं दिया गया है। केजरीवाल ये बताएँ कि फैक्ट्री चलाने वाला रेहान कौन है, जिसे वहाँ के विधायक का संरक्षण प्राप्त है? हम इसकी उच्च स्तरीय जाँच की माँग करते हैं।"

अरविंद केजरीवाल हाजिर हों! मानहानि मामले में अदालत ने दिया पेश होने का आदेश

अदालत ने विकास सांकृत्यायन द्वारा दायर मानहानि शिक़ायत पर सुनवाई करते हुए ये निर्देश दिया। विकास ने दावा किया था कि 'बीजेपी आईटी सेल पार्ट 2' नामक YouTube वीडियो जर्मनी में रहने वाले ध्रुव राठी ने पोस्ट किया था, उसमें कई झूठे आरोप लगाए गए थे।

देश-विदेश में एड देने वाले AAP के पास चुनाव लड़ने के लिए फंड नहीं: केजरीवाल ने कहा- चंदा दे दो जी

पिछले साल नवंबर में, दिल्ली में ज़हरीले प्रदूषण की चपेट में आने के बाद केजरीवाल दुबई की निजी यात्रा पर गए थे। यह भी पता चला था कि दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन भी एक सप्ताह के लिए दुबई गए थे। केजरीवाल इससे पहले भी दुबई की यात्राएँ कर चुके हैं।

केजरीवाल ने दी नई सौगात- पानी,सीवर कनेक्शन के लिए अब नहीं लगेंगे ₹1,14,000, देने होंगे सिर्फ ₹2310

"आज दिल्ली जल बोर्ड ने बहुत महत्तवपूर्ण फैसले लिए हैं। जिससे पानी के सेक्टर में और सीवर के सेक्टर में बहुत बड़ी क्रांति आएगी।"

‘राम-कृष्ण पूर्वज हैं तो इतिहास में क्यों नहीं पढ़ाया जाता’ – AAP नेता की विवादित टिप्पणी

राजेंद्र पाल गौतम ने अपना यह ट्वीट डिलीट कर दिया है, और एक अन्य ट्वीट करते हुए बताया कि किसी ने उनके ट्विटर हैंडल का दुरुपयोग या हैक किया और चुनाव के समय पार्टी (आप) को नुक़सान पहुँचाने के लिए धार्मिक प्रतीकों पर कुछ ट्वीट किया है।

नल में आता है नाले का पानी, दिल्ली निवासी ने सबूतों के साथ खोली केजरीवाल के दावों की पोल

इसे झेलने वाले यूज़र ने अपने खुद के अनुभव से बताया कि कैसे नाले और सीवर का यह पानी घरों में पानी पहुँचाने वाले पाइप के ज़रिए टंकी तक में भर जाता है। यह पानी एकदम गन्दा, दुर्गन्ध वाला और काला होता है।

‘ज़हरीले पानी’ वाले गायब केजरीवाल के लिए भाजपा युवा मोर्चा ने पोस्टर हाथ में लेकर किया प्रदर्शन

हाल में ही केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्री रामविलास पासवान ने पेयजल की गुणवत्ता के आधार पर देश के प्रमुख शहरों की रैंकिंग जारी की थी। जिसमें दिल्ली का पानी सबसे खराब बताया गया था।

जल या जलेबी: बोले गंभीर- मेरे जलेबी खाने से प्रदूषण बढ़ा है, तो मैं हमेशा के लिए खाना छोड़ दूँगा

बीजेपी सांसद ने कहा, अनुबंध में बंधे होने के कारण बैठक में शामिल नहीं हो पाया। दिल्ली में पानी की गुणवत्ता को लेकर मुख्यमंत्री केजरीवाल पर साधा निशाना।

दिल्ली का पानी सबसे ख़राब, दिल्ली जल बोर्ड के अध्यक्ष हैं केजरीवाल: रामविलास पासवान ने खोली पोल

केंद्र सरकार ने देश भर में 21 शहरों के नमूनों की जाँच की। जाँच में पता चला कि मुंबई का पानी सबसे अव्वल है, तो दिल्ली का पानी सबसे ख़राब। इसमें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के 11 इलाक़ो से नमूने लिए गए थे।

केजरीवाल बढ़ा सकते हैं ऑड-इवेन स्कीम की डेडलाइन, सुप्रीम कोर्ट ने भेजा नोटिस

अपने नोटिस में सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि वह चाहेगी कि दिल्ली सरकार उसे समझाए कि दोपहिया वाहनों, तीनपहिया वाहनों और टैक्सियों के मुकाबले कम प्रदूषण करने वाली कारों को रोककर वह क्या हासिल कर रही है।

ताज़ा ख़बरें

प्रचलित ख़बरें