विषय

Delhi Police

मुखर्जी नगर मामला: सिख ड्राइवर से मारपीट में डेप्यूटी कमिश्नर ने किया 2 सिपाहियों को बर्खास्त

इस मामले में घटना के बाद ही तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जा चुका था, लेकिन बाद की जाँच में पुष्पेंद्र शेखावत और कांस्टेबल सत्यप्रकाश को गलती के लिए जिम्मेदार माना गया।

तालिबान कनेक्शन: ₹600 करोड़ की हेरोइन ज़ब्त, जूट की बोरियों के रेशे में छुपाते थे पाउडर

बोरियों को तस्कर दिल्ली के जाकिर नगर स्थित फैक्ट्री में ले जाकर कई तरह के केमिकल में भिगोते थे। फिर गीली बोरियों को सुखाकर इनके रेसों में चिपटी हेरोइन को खास तकनीक से पाउडर में बदला जाता था। इसके बाद बोरियों को जला दिया जाता था।

J&K: श्रीनगर में जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी बसीर अहमद गिरफ्तार, ₹2 लाख का था इनाम

दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सेल ने जैश-ए-मोहम्‍मद के आतंकी बसीर अहमद को गिरफ्तार किया है। इस आतंकी पर ₹2 लाख का इनाम था। मुखबिर की सूचना पर स्पेशल सेल ने श्रीनगर से...

मुझसे पूछा ‘हिन्दू हो?’ फिर उठा ले गई मंदिर तोड़ने वाली भीड़ – 17 वर्षीय केशव लौटा घर

4-5 युवकों ने उसे आकर पूछा कि क्या वो हिन्दू है? अपनी पहचान हिन्दू बताने के बाद उन लड़कों ने केशव को थप्पड़ मारे और उसके साथ बदतमीजी की।

ग्राउंड रिपोर्ट हौज़ काज़ी: एक तोड़ा गया मंदिर, एक गायब हिन्दू लड़का, एक समुदाय की बिखरी आस्था

निवासियों ने यह भी दावा किया कि इस्लामी भीड़ ने न केवल दुर्गा मंदिर की मूर्तियों को तोड़ा, बल्कि दुर्गा मंदिर में पेशाब भी किया। उन्होंने बताया कि गली के मुहाने पर कई सौ लोगों की भीड़ जमा थी और अगर वे शटर को नीचे नहीं खींचते तो इलाके के हिंदू जरूर मारे जाते।

मंदिर के नाम पर इस छोटे से वाकये की अफवाह नहीं फैलानी चाहिए: फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम

इमाम का कहना है कि इस छोटे से वाकये पर सियासत नहीं करनी चाहिए। इमाम ने इस हमले की निंदा करते हुए कहा कि कुछ लोग मंदिर के नाम पर अफवाह फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। इस छोटे से वाकये पर सियासत नहीं करनी चाहिए।

चांदनी चौक दुर्गा मंदिर में तोड़फोड़ करने वाले गिरफ्तार: 3 आरोपितों में 1 नाबालिग भी शामिल

दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में दुर्गा मंदिर में तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने 3 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपितों में से एक नाबालिग है, जबकि बाकी दोनों आरोपित बालिग बताए जा रहे हैं। घटना की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग में यह तीनों मंदिर में तोड़फोड़ करते दिख रहे हैं।

फैक्ट चेक: TikTok वीडियो बनाने के लिए यूज़र कर रहा है दिल्ली पुलिस की गाड़ी का इस्तेमाल?

इस यूज़र ने यह वीडियो टिकटॉक पर पोस्ट करने के लिए बनाई थी, जो काफी वायरल होने के बाद लोगों के नजर में आया। शख्स कार के ऊपर चढ़कर कोई स्टंट कर रहा था। वीडियो में जो कार नजर आ रही है, इस तरह की गाड़ी अक्सर दिल्ली पुलिस के ACP प्रयोग करते हैं।

सिख ड्राइवर की तलवार Vs पुलिस की बर्बर पिटाई: गृह मंत्रालय को मँगानी पड़ी रिपोर्ट, 4 वीडियो में सब क्लियर!

वीडियो में दिख रहा है कि टेम्पो चालक तलवार निकाल कर पुलिस वालों को धमकी भरे अंदाज में कुछ कह रहा है और फिर एक पुलिस वाले पर तलवार से वार भी करता है। वीडियो में सभी पुलिस वाले उसके तलवार से बचते दिख रहे हैं और उसे पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

जामा मस्जिद गोलीकांड का इनामी गैंगस्टर गिरफ़्तार, BSP के टिकट पर लड़ा था चुनाव

पुलिस ने बताया कि 21 फ़रवरी 2018 को जामा मस्जिद इलाक़े में मोहम्मद इक़बाल ने अपने दो साथियों नौशाद और रिज़वान के साथ मिलकर मक्की नाम के शख़्स पर गोली चलाई थी। हालाँकि मक्की इस हमले में अपनी जान बचाने में क़ामयाब रहा।

ताज़ा ख़बरें

प्रचलित ख़बरें