भारत ने कुल 11 पाकिस्तानी एयरबेस और दो राडार साइट्स को निशाना बनाया। इतने कम समय में इतना बड़ा हमला कर सैना के लिए एक 'नया सामान्य' स्थापित कर दिया है।
IAF ने कहा, "यह अभियान सुनियोजित और संयमित ढंग से, राष्ट्रीय लक्ष्यों के अनुरूप चलाया गया। चूँकि अभियान अभी भी जारी है, इसीलिए विस्तृत जानकारी उपयुक्त समय पर साझा की जाएगी।"
पहलगाम हमले के 13 दिन बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया। सेना की तरफ से इस अभियान की जानकारी विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी ने प्रेस को दी।