लोकसभा चुनाव के वक्त सार्वजनिक तौर पर कहा गया था कि राज्यसभा चुनाव के वक्त राजद अपने कोटे की एक सीट कॉन्ग्रेस को देगी। लेकिन, अब उसने दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। ऐसा कॉन्ग्रेस के वादा याद दिलाने के बावजूद किया गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में तेजप्रताप यादव को भीड़ ने नारे लगवाते साफ देखा जा सकता है। वे पूछते हैं-' 2020 में किसका वध होगा' और लोग कहते हैं कि 'नीतीश का'।
सहरसा स्टेशन पर तेज प्रताप यादव के काफी समर्थक अपने नेता का इन्तजार कर रहे थे। लेकिन, जब उन्हें सूचना मिली कि उनके नेता की ट्रेन छूट गई है तो वे मायूस होकर लौट गए।