विषय

कांग्रेस

लंबे वक्त तक चलेगी बीजेपी की सरकार, कॉन्ग्रेस की दया के कारण जिंदा नहीं मुस्लिम: ओवैसी

तीन तलाक को अपराध बनाने वाले कानून की आलोचना करते हुए ओवैसी ने कहा कि यह सभी मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ है। उन्होंने मराठों की तरह ही मुस्लिमों को भी आरक्षण देने की मॉंग रखी।

कॉन्ग्रेस को ‘NYAY’ योजना पर सलाह देने वाले भारतीय मूल के अभिजीत बनर्जी को मिला अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार

"इस साल के पुरस्कार विजेताओं का शोध वैश्विक स्तर पर ग़रीबी से लड़ने में हमारी क्षमता को बेहतर बनाता है। मात्र दो दशक में उनके नए प्रयोगधर्मी दृष्टिकोण ने विकास अर्थशास्त्र को पूरी तरह बदल दिया है। विकास अर्थशास्त्र वर्तमान में शोध का एक प्रमुख क्षेत्र है।''

राहुल गाँधी की रैली में नहीं पहुँचे मिलिंद देवड़ा, संजय निरूपम ने पूछा- निकम्मा क्यों नहीं आया

".....जरूरी पारिवारिक समारोह की वजह से मैं पूरे दिन व्यस्त था और इसकी जानकारी मैंने राहुल गाँधी को पहले ही दे दी थी। वो (राहुल गाँधी) मेरे नेता हैं और मेरे लिए हमेशा रहेंगे। लेकिन निकम्मा क्यों अनुपस्थित था?”

झाबुआ में जीते तो बदल देंगे मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री: कैलाश विजयवर्गीय

जीएम डामोर के सांसद चुने जाने के कारण उपचुनाव हो रहा है। इससे पहले जून में विजयवर्गीय ने कहा था कि कॉन्ग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुरेश पचौरी ने उनसे कमलनाथ सरकार को गिराने के लिए सम्पर्क किया था।

राजस्थान: अपनी ही सरकार के मंत्री को भ्रष्ट बता कॉन्ग्रेस विधायक ने दिया इस्तीफा

सांगोद से विधायक भरत सिंह ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर खनन विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। राष्ट्रीय राजमार्ग-27 की क्षतिग्रस्त सड़क के लिए ठेकेदार काे अनुमति नहीं दिए जाने की बात कही है।

सलमान खुर्शीद ने कॉन्ग्रेस नेताओं पर जमकर निकाली भड़ास, कहा- राजनीति का ककहरा न जानने वाले दे रहे ज्ञान

खुर्शीद ने कहा, कॉन्ग्रेस बीजेपी की तरह नहीं है और न उसे कभी होना चाहिए। उन्होंने लिखा, “जब हमारे प्रवक्ता बीजेपी को काउंटर करने के हमारे दायित्वों की तरफ इशारा करते हैं तो उन्हें यह जरूर याद रखना चाहिए कि यह तभी संभव है जब हम बहुआयामी वैश्विक नजरिए और भयहीन अभिव्यक्ति पेश करेंगे।”

पूर्व डिप्टी सीएम जी परमेश्वर के निजी सहायक रमेश ने की आत्महत्या, 2 दिन पहले IT ने की थी छापेमारी

कर्नाटक के पूर्व डिप्टी सीएम और कॉन्ग्रेस नेता जी परमेश्वर के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी के बाद अब तक 4.52 करोड़ रुपए की नक़दी बरामद हुई थी। कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री के क़रीब 30 ठिकानों पर आईटी विभाग ने छापे मारे।

पश्चिम बंगाल: विलुप्त वाम दलों के भरोसे कॉन्ग्रेस की डूबती नैया, सोनिया गॉंधी ने साझा अभियान के दिए निर्देश

अब्दुल मन्नान ने राज्य की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा करने के लिए गुरुवार को दो बार सोनिया गाँधी से मुलाक़ात की थी। मन्नान पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं। मन्नान ने मीडिया को बताया कि सोनिया ने राज्य में कॉन्ग्रेस-वाम मोर्चा गठबंधन के लिए हामी भर दी है।

महिला कॉन्ग्रेस उपाध्यक्ष ने ठेकेदार से ली रिश्वत, ₹1.25 लाख की दूसरी किस्त के साथ ACB ने धरा

सुमन गुर्जर अपने वार्ड में विकास कार्यों के एवज में ठेकेदार से 3 प्रतिशत कमीशन मॉंग रही थी। ठेकेदार ने पहले 50,000 रुपए दिए। रिश्वत की दूसरी किस्त लेते वक़्त एसीबी की टीम ने रंगे हाथों सुमन गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया।

कॉन्ग्रेस के हाथ से छिटक रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया, क्या दादी, बुआ की पार्टी में जाएँगे?

ज्योतिरादित्य की गिनती भी उन नेताओं में होती है जो राहुल के करीबी रहे हैं। तो क्या अगली बारी उनकी ही है? जिस दौर में नेताओं को निष्ठा बदलने में पल भर की देरी नहीं लगती है, उस वक़्त में ज्योतिरादित्य के लिए तो यह दादी के घर वापसी जैसा ही होगा।

ताज़ा ख़बरें

प्रचलित ख़बरें