विषय

कांग्रेस

हरियाणा और महाराष्ट्र की सत्ता में भाजपा की धमाकेदार वापसी के आसार: चुनाव पूर्व सर्वे

सर्वे के मुताबिक 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा में भाजपा नीत एनडीए को 182-206 सीट और कॉन्ग्रेस-एनसीपी गठबंधन को 72-98 सीटें मिल सकती है। 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा में भाजपा को 79-87 और कॉन्ग्रेस को एक से 7 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है।

माफिया से मिले कर्नाटक कॉन्ग्रेस महासचिव… वो भी कॉन्ग्रेस मुख्यालय में! सिद्धरामैय्या बोले – कुछ गलत नहीं

केसी वेणुगोपाल सिर्फ एक नेता नहीं हैं। वो कर्नाटक प्रदेश कॉन्ग्रेस के महासचिव भी हैं। बावजूद इसके वो हिस्ट्रीशीटर यानी अपराधी इश्तियाक अहमद से मिलते हैं... कहाँ मिलते हैं? - कॉन्ग्रेस के मुख्यालय में! इश्तियाक अहमद IMA की अरबों रुपए की पोंज़ी स्कीम में भी गिरफ्तार किया गया था।

‘वीर सावरकर थे भारत के महान सपूत’ – पढ़ें वो खत जिसे इंदिरा गाँधी ने खुद लिखा था

पत्र में इंदिरा गाँधी ने न केवल सावरकर को "भारत का विशिष्ट पुत्र" बताया था, बल्कि यह भी कहा था कि उनका ब्रिटिश सरकार से निर्भीक संघर्ष स्वतन्त्रता संग्राम के इतिहास में अपना खुद का महत्वपूर्ण स्थान रखता है।

सामूहिक अपील वाले नेता कहाँ हैं पार्टी में? हमारे पास न नेता, न पैसा: दिग्गज कॉन्ग्रेसी नेता सुशील शिंदे

"फ़िलहाल, पार्टी में केवल सोनिया गाँधी और राहुल गाँधी के रूप में दो मज़बूत नेता हैं। सामूहिक अपील वाले नेता कहाँ हैं? कॉन्ग्रेस के पास नेता या पैसा नहीं है... वहीं दूसरी तरफ़, भाजपा भावनात्मक रूप से लोगों को..."

3 महीने में ही भाजपा विधायक का कॉन्ग्रेस से हो गया मोहभंग, कर ली घर वापसी

"कांग्रेस दिशाहीन पार्टी है। यहॉं कोई नेतृत्व नहीं है, कोई सोच नहीं है। मैं भाजपा से अलग नहीं हुआ था। मैं मैहर को जिला बनाने के लिए सीएम कमलनाथ से संपर्क में था। मैं भाजपा का था और भाजपा में ही रहूँगा।" 

कॉन्ग्रेस नेता शिवकुमार को तिहाड़ जेल में मिलेगी कुर्सी, देख सकेंगे TV, 25 अक्टूबर तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

डीके शिव कुमार के वकील ने कोर्ट में अर्जी देकर शिकायत की थी कि उनके मुवक्किल को जेल में बैठने के लिए कुर्सी तक नहीं उपलब्ध करवाई जा रही है, जिसकी वजह से वो पीठ दर्द की समस्या से जूझ रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में कॉन्ग्रेस को एक और झटका, 3 बार सांसद रहीं राजकुमारी रत्ना भाजपा में शामिल

1996, 1999 और 2009 में संसद की सदस्य रहीं राजकुमारी रत्ना यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुईं। 21 अक्टूबर को प्रतापगढ़ में उपचुनाव होना है। ऐसे में उनका जाना कॉन्ग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

अमित शाह के बेटे को घेरने के फेर में चिदंबरम के सांसद बेटे ने खुद की कराई जगहॅंसाई

जय शाह को निशाना बनाते हुए कार्ति ने ट्वीट किया, "क्या होता अगर मेरे पिता के गृह मंत्री रहते हुए मुझे बीसीसीआई का सचिव चुना जाता। उस समय राष्ट्रवादी और भक्त इस पर कैसी प्रतिक्रिया देते?" लेकिन यह पैंतरा उन पर ही भारी पड़ गया।

कर्नाटक के सीएम रहे कॉन्ग्रेस नेता सिद्धारमैया ने दी देश में खून-खराबे की धमकी

इस तरह की टिप्पणी कर लोगों को उकसाते वक्त सिद्धरमैया शायद यह भूल जाते हैं कि संविधान में कई बार बदलाव और संशोधन किए गए हैं। इनमें से कई सारे विवादास्पद संवैधानिक संशोधनों के लिए उनकी खुद की पार्टी जिम्मेदार है।

आपातकाल के बंदियों को पेंशन नहीं, MP के बाद राजस्थान की कॉन्ग्रेस सरकार ने भी लगाई रोक

वसुंधरा राजे ने मीसा बंदियों के लिए पेंशन शुरू किया था। राजे ने उन्हें लोकतंत्र सेनानी का दर्जा दिया था। मीसा बंदियों को 20 हजार रुपए मासिक पेंशन, निशुल्क बस यात्रा और निशुल्क चिकित्सा सुविधा देने की योजना लागू थी।

ताज़ा ख़बरें

प्रचलित ख़बरें