"हमें ये भूलना नहीं है कि लॉकडाउन भले चला गया हो, मगर वायरस नहीं गया है। बीते 7-8 महीनों में, प्रत्येक भारतीय के प्रयास से, भारत आज जिस संभली हुई स्थिति में हैं, हमें उसे बिगड़ने नहीं देना है और अधिक सुधार करना है।"
लड़की को शिक्षा के स्तर पर सशक्त बनाना हो या शारीरिक रूप से परिपक्व बनाना हो, जरूरी है कि अब यह उम्र का दायरा थोड़ा और आगे बढ़े व मुमकिन हो तो 21 साल तक इसे किया ही जाना चाहिए।
खाद्य एवं कृषि संगठन की 75वीं वर्षगाँठ पर PM मोदी ने देश की बेटियों को आश्वासन दिया कि बहुत ही जल्द लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र पर सरकार फैसला लेगी।
"महामारी को दूर करने के लिए लोगों की भागीदारी अनिवार्य है आइए हम सब पीएम नरेंद्र मोदी जी के आह्वान का समर्थन करें और अपने प्रियजनों, हमारे साथी नागरिकों के जीवन को COVID से बचाने के लिए सावधानियों का पालन करना जारी रखें।"
वायुसेना के 88वीं वर्षगाँठ के अवसर पर दुनिया भारतीय वायुसेना की शक्ति का नज़ारा देख रही है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई अहम लोगों ने शुभकामनाएँ दी।