डीसीपी पूर्वी बेंगलुरु ने बताया कि बेंगलुरु पुलिस द्वारा गैंगरेप केस की पीड़िता का पता लगा लिया गया है। इस संबंध में पीड़िता का बयान दर्ज किया गया है। उसे केरल के कोझीकोड में खोजा गया था।
तेजस्वी सूर्या ने खुलासा किया कि इस बेड घोटाला में BBMP के अधिकारी, आरोग्य मित्र, अस्पताल और निजी एजेंट शामिल थे जिनके द्वारा 20,000 से 40,000 रुपए और कभी-कभी 50,000 रुपए से अधिक लेकर Covid-19 मरीजों को अस्पताल में बेड उपलब्ध कराया जाता था।
RSS की निर्णय लेने वाली सर्वोच्च इकाई अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में दत्तात्रेय होसबोले को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सरकार्यवाह चुना गया है। होसबोले, अब भैय्याजी जोशी की जगह लेंगे।
NIA द्वारा दी गए आरोप पत्र में कहा गया कि बेंगलुरु में पिछले साल 12 अगस्त को हुई हिंसा SDPI द्वारा रची गई देश में सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की एक बड़ी साजिश थी।