चौधरी ने लिखा, ''आखिरकार, प्रशांत किशोर भवानीपुर में एक पंजीकृत मतदाता हैं। क्या बंगाल की बेटी बाहरी लोगों का वोट चाहती है? राज्य के लोग जानना चाहते हैं।''
ममता बनर्जी को पीएम मेटेरियल बताने वाले बाबुल सुप्रियो ने ट्विटर पर पिछले डेढ़ महीने में जितने फॉलोअर जोड़े थे उससे कहीं ज्यादा एक दिन में गँवा दिए हैं।
पीएम मोदी को अपना आदर्श मानने वालीं प्रियंका चुनाव बाद हिंसा के मामले में लगातार ममता सरकार को अदालत में घेरती रही हैं। वह बाबुल सुप्रियो की कानूनी सलाहकार भी थीं।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी। इसके लिए 30 सितंबर 2021 को वोटिंग होगी और चुनाव के नतीजे 3 अक्टूबर को घोषित होंगे।