Wednesday, May 22, 2024
Homeव्हाट दी फ*बेटे को लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई सबीना खातून, शौहर से कहती...

बेटे को लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई सबीना खातून, शौहर से कहती थी- तुम बूढ़े हो गए… ‘भाई’ बनकर घर आता था आशिक

गुड्डू ने बताया, "मुझे लोगों से जानकारी मिली कि मेरी अनुपस्थिति में लगभग 3 महीने से वह दिन में घर पर आया करता था। मेरी बीवी ने अगल-बगल वाले लोगों को उसने उसे अपना भाई बता रखा था।" पीड़ित शौहर ने बताया कि निकाह के वक्त उसकी बीवी के भाई का यह दोस्त भी आया था और उसने निकाह में खाना भी खिलाया था।

बिहार के मुजफ्फरपुर में निकाह के दो साल बाद एक निकाहशुदा महिला अपने शौहर को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। इस दौरान वह अपने साथ नकदी और गहने के साथ-साथ अपने 18 महीने के बेटे को भी ले गई। महिला अपने शौहर को बूढ़ा होने का अक्सर ताना मारती थी। वह कहती थी कि उसका शौहर बूढ़ा है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

यह मामला मुजफ्फरपुर शहर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र का है। बीवी के प्रेमी के साथ भाग जाने पर उसके शौहर ने ब्रह्मपुरा थाने में मामला दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार, गुड्डू और सबीना खातून का निकाह 31 जनवरी 2022 को परिजनों की सहमति से हुआ था। कुछ समय पहले दोनों को एक बेटा भी हुआ था। गुड्डू घर से लहठी कारोबार करता था।

वहीं, गुड्डू की बीवी सबीना उसे बाहर जाकर काम करने के लिए बोलती थी। हालाँकि, गुड्डू उसकी बातों पर ध्यान नहीं देता था। गुड्डू ने बताया कि बीवी के कहने पर उसने अपने भाई की दुकान पर रहकर काम करना शुरू कर दिया। इसी बीच 25 अप्रैल 2024 को गुड्डू काम करने के लिए घर से निकाल गया। दोपहर को उसने एक लड़के को किसी काम से अपने घर भेजा।

जब लड़का गुड्डू के घर पहुँचा तो देखा घर का दरवाजा बंद है। इसके बाद लड़के ने गुड्डू को फोन करके इसकी जानकारी दी। जब गुड्डू घर आया तो उसे पता चला कि उसकी बीवी एक बाइक सवार युवक के साथ चली गई। वह अपने साथ बेटे को भी ले गई है। इसके बाद गुड्डू ने अपने ससुराल वालों से इस संबंध में बात की। ससुराल वालों ने बताया कि वह घर नहीं आई है।

इसके बाद उसने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। इसमें वह एक युवक से बाइक पर सवार होकर जा रही है। गुड्डू ने इस युवक के बारे में पता किया तो पता चला कि उसकी बीवी का युवक के साथ उसका प्रेम संबंध चल रहा था। उसने युवक को अपने साले का दोस्त बताया है। इसके बाद गुड्डू ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।

गुड्डू ने बताया कि निकाह के बाद से सबीना उसे बूढ़ा कहकर ताना मारती रहती थी। उसके कहने पर उसने अपने भाई की दुकान पर काम शुरू कर दिया। 25 अप्रैल को वह घर पर सब्जी और अन्य सामान लेकर आया था। उसे खाना बनाने के लिए कहा था, लेकिन उसने खाना नहीं बनाया। इसके बाद गुड्डू काम पर चला गया।

उसने बताया कि लड़के के यह बताने पर कि घर पर ताला लगा हुआ है, वह अपने घर आया। उसने ताला तोड़कर घर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था। उसने बताया कि घर के कई कीमती सामान, लगभग डेढ़ लाख रुपए नकद और 3 लाख रुपए के गहने लेकर वह भाग गई है। उसका कहना है कि उसकी बीवी का वर्तमान लोकेशन दिल्ली आ रहा है।

गुड्डू ने बताया, “मुझे लोगों से जानकारी मिली कि मेरी अनुपस्थिति में लगभग 3 महीने से वह दिन में घर पर आया करता था। मेरी बीवी ने अगल-बगल वाले लोगों को उसने उसे अपना भाई बता रखा था।” पीड़ित शौहर ने बताया कि निकाह के वक्त उसकी बीवी के भाई का यह दोस्त भी आया था और उसने निकाह में खाना भी खिलाया था।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘ध्वस्त कर दिया जाएगा आश्रम, सुरक्षा दीजिए’: ममता बनर्जी के बयान के बाद महंत ने हाईकोर्ट से लगाई गुहार, TMC के खिलाफ सड़क पर...

आचार्य प्रणवानंद महाराज द्वारा सन् 1917 में स्थापित BSS पिछले 107 वर्षों से जनसेवा में संलग्न है। वो बाबा गंभीरनाथ के शिष्य थे, स्वतंत्रता के आंदोलन में भी सक्रिय रहे।

‘ये दुर्घटना नहीं हत्या है’: अनीस और अश्विनी का शव घर पहुँचते ही मची चीख-पुकार, कोर्ट ने पब संचालकों को पुलिस कस्टडी में भेजा

3 लोगों को 24 मई तक के लिए हिरासत में भेज दिया गया है। इनमें Cosie रेस्टॉरेंट के मालिक प्रह्लाद भुतडा, मैनेजर सचिन काटकर और होटल Blak के मैनेजर संदीप सांगले शामिल।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -