Thursday, May 23, 2024
Homeदेश-समाजPUBG खेलते हुए 1 बच्ची की माँ को फँसाया, इस्लाम कबूल करा के किया...

PUBG खेलते हुए 1 बच्ची की माँ को फँसाया, इस्लाम कबूल करा के किया निकाह और बना डाला जीनत फातिमा: डोनर बनकर हुई परेशान तो किया आत्मत्या का प्रयास

कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि फ़ुजैल लड़की से डोनर (किराए की कोख) का भी काम करवाता था। जिनके बच्चे नहीं होते थे, उनके लिए हर्षदा डोनर बनती थी। इससे फुजैल को मोटी आमदनी होती थी। हर्षदा जब इस काम से मना करती थी तो फुजैल मारपीट करता था।

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में इस्लाम अपनाकर एक मुस्लिम युवक से निकाह करने वाली हिंदू महिला संदिग्ध परिस्थितियों में जीवन और मौत से जूझ रही है। वह फिलहाल अस्पताल में भर्ती है और कोमा में है। लड़की के परिजनों ने उसके शौहर मोहम्मद फुजैन पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है, जबकि लड़की के फुजैन का कहना है कि उसने आत्महत्या की कोशिश की है।

इस महिला का नाम जीनत है। इस्लाम कबूल करने से पहले उसका नाम हर्षदा था। हर्षदा मुंबई की रहने वाली है। लगभग 2 साल पहले PUBG खेलते हुए हर्षदा का संपर्क मुरादाबाद के फ़ुजैल से हुआ। हर्षदा ने धर्मांतरण करके निकाह कर लिया। अब उसकी एक बच्ची है। फुजैल हर्षदा को टॉर्चर करता था। पुलिस ने 22 अप्रैल 2024 को FIR दर्ज करके जाँच शुरू कर दी है।

यह मामला मुरादाबाद के थाना क्षेत्र गलशहीद का है। मुंबई के शिवाजी नगर की रहने वाली हर्षदा की माँ ने 22 अप्रैल को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में उन्होंने बताया है कि उनकी शादीशुदा बेटी की PUBG खेलते हुए मुरादाबाद के मुहम्मद फ़ुजैल से दोस्ती हुई थी। तब फ़ुजैल मुंबई में मुम्ब्रा इलाके में रहता था। मार्च 2022 में हर्षदा ने बिना बताए मुरादाबाद जाकर फ़ुजैल से निकाह कर लिया।

हर्षदा की लगभग 7 साल पहले शादी हुई थी और उससे 6 साल का एक बेटा भी है। बाद में उसका पति से तलाक हो गया। बाद में वह मोहम्मद फुजैल के बहकावे में फँस गई और इस्लाम अपनाकर जीनत फातिमा बन गई और मोहम्मद फुजैल से निकाह कर लिया। लगभग 1 साल पहले फुजैल से जीनत को एक बच्ची भी हुई। इसके बाद फुजैल का उस पर अत्याचार शुरू हो गया।

15 अप्रैल 2024 को जीनत ने अपनी माँ माधुरी को मुंबई कॉल किया। फोन पर उसने बताया कि फ़ुजैल उसे मारता-पीटता है और गंदी-गंदी गालियाँ देता है। तब तक फ़ुजैल ने काम-धंधा करना भी बंद कर दिया था। जीनत ने अपने शौहर की आदतों से खुद को बेहद परेशान बताया था। 2 दिनों बाद जीनत की माँ को पता चला कि उसकी बेटी मुरादाबाद के विवेकानंद अस्पताल के ICU वार्ड में भर्ती है।

पीड़िता की माँ ने फ़ुजैल को कॉल करके अपनी बेटी के अस्पताल में होने की वजह पूछी। फ़ुजैल ने जवाब दिया कि जीनत ने आत्महत्या का प्रयास किया है। अपनी बेटी के सुसाइड के प्रयास की जानकारी मिलते ही माधुरी अपनी एक रिश्तेदार के साथ मुरादाबाद आ गई। यहाँ वो अपनी बेटी को ICU वार्ड में देखकर परेशान हो गईं। आखिरकार माधुरी ने पुलिस में जाकर शिकायत दर्ज करवाई।

शिकायत में माधुरी ने अपनी बेटी के आत्महत्या के प्रयास में मोहम्मद फ़ुजैल और उसके अब्बा असलम को आरोपित किया है। पुलिस ने मोहम्मद फ़ुजैल और उसके अब्बा असलम को नामजद करते हुए FIR दर्ज कर ली है। इन दोनों पर IPC की धारा 323, 506, 306 और 511 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विवेकानंद अस्पताल के डॉक्टर मयंक ने UP Tak से बात करते हुए बताया कि जीनत फातिमा नाम की महिला 16 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती करवाई गया था। उस समय वह बेहोश थी और उसके गले पर फंदे का निशान था। फाँसी पर लटकने की वजह से उनके दिमाग में ऑक्सीजन नहीं पहुँची जिससे वह कोमा में चली गई है। हालाँकि, जीनत उर्फ़ हर्षदा को बचाने के सभी प्रयास किए जा रहे हैं।

ऑपइंडिया के पास FIR कॉपी मौजूद है। पीड़िता के परिजनों ने बताया है कि फ़ुजैल हर्षदा को भगाकर अपने गाँव ले आया था। कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि फ़ुजैल लड़की से डोनर (किराए की कोख) का भी काम करवाता था। जिनके बच्चे नहीं होते थे, उनके लिए हर्षदा डोनर बनती थी। इससे फुजैल को मोटी आमदनी होती थी। हर्षदा जब इस काम से मना करती थी तो फुजैल मारपीट करता था।  

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘बाबरी का पक्षकार राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आ गया, लेकिन कॉन्ग्रेस ने बहिष्कार किया’: बोले PM मोदी – इन्होंने भारतीयों पर मढ़ा...

प्रधानमंत्री ने स्पष्ट ऐलान किया कि अब यह देश न आँख झुकाकर बात करेगा और न ही आँख उठाकर बात करेगा, यह देश अब आँख मिलाकर बात करेगा।

कॉन्ग्रेस नेता को ED से राहत, खालिस्तानियों को जमानत… जानिए कौन हैं हिन्दुओं पर हमले के 18 इस्लामी आरोपितों को छोड़ने वाले HC जज...

नवंबर 2023 में जब राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी चरम पर थी, जब जस्टिस फरजंद अली ने कॉन्ग्रेस उम्मीदवार मेवाराम जैन को ED से राहत दी थी।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -