Homeदेश-समाजयूट्यूबर ने सांसद से हाथ मिलाया और घोंप दिया चाकू: तेलंगाना में चुनाव प्रचार...

यूट्यूबर ने सांसद से हाथ मिलाया और घोंप दिया चाकू: तेलंगाना में चुनाव प्रचार कर रहे थे सीएम KCR की पार्टी के नेता, ‘दलित बंधु’ का लाभ नहीं मिलने से था नाराज़

"सांसद कोठा प्रभाकर रेड्डी सुरक्षित हैं। ये घटना दौलताबाद मंडल के सुरमपल्ली गाँव में हुई। उन्हें गजवेल अस्पताल में भर्ती कराया गया।"

तेलंगाना के सिद्दीपेट में बीआरएस सांसद कोठा प्रभाकर रेड्डी पर चुनाव प्रचार के दौरान एक व्यक्ति ने जानलेवा हमला किया। वो चुनाव प्रचार के दौरान लोगों से मिल रहे थे, तभी उन्हें एक व्यक्ति ने हाथ मिलाने के बाद चाकू घोंप दिया। कोठा प्रभाकर रेड्डी दुब्बक विधानसभा क्षेत्र से भारत राष्ट्र समिति (BRS) पार्टी के उम्मीदवार हैं। हमले के समय वो दुब्बक क्षेत्र के सुरमपल्ली गाँव में एक चुनाव अभियान में हिस्सा ले रहे थे।

इस हमले में वो घायल हो गए, जिसके तुरंत बाद मौके पर मौजूद BRS कार्यकर्ताओं ने आरोपित को पकड़ लिया। कोठा प्रभाकर रेड्डी को इलाज के लिए तुरंत गजवेल अस्पताल ले जाया गया, और फिर बाद में उन्हें हैदराबाद के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल वो खतरे से बाहर हैं।

सिद्दीपेट की कमिश्नर एन श्वेता ने ANI से बातचीत में कहा, “सांसद कोठा प्रभाकर रेड्डी सुरक्षित हैं। ये घटना दौलताबाद मंडल के सुरमपल्ली गाँव में हुई। उन्हें गजवेल अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमने हमलावर को पकड़ लिया है और मामले की जाँच कर रहे हैं।”

यूट्यूबर के तौर पर हुई हमलावर की पहचान

‘न्यू इंडियन एक्सप्रेस’ के मुताबिक, हमलावर की पहचान हो चुकी है। हमलावर करीमनगर का रहने वाला राजू है। वो यूट्यूब के माध्यम से पत्रकारिता करता है। राजू ने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि उसने सांसद से उसे ‘तेलंगाना दलित बंधु योजना’ का लाभार्थी बनाने के लिए कहा था लेकिन सांसद ने इसे मंजूरी नहीं दी थी। सांसद से हाथ मिलाते समय राजू चाकू निकाल लाया और उससे सांसद के पेट में घोंप दिया।

स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल में की मुलाकात

मंत्री तन्निरु हरीश राव ने कोठा प्रभाकर रेड्डी से मुलाकात की, जिनका हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में इलाज चल रहा है। ये जानकारी प्रभाकर रेड्डी के एक्स हैंडल पर पोस्ट की गई है, जिसमें उनकी अस्पताल की तस्वीर भी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

साँप की मिस्ट्री, बाली की ट्रिप और लोहागढ़ का किला: 20 साल की सिया ने 3 बार रची थी मंगेतर केतन को मारने की...

पुणे की सिया ने मंगेतर केतन अग्रवाल को तीन बार मारने की साजिश रची। पुलिस ने जाँच में साँप की मिस्ट्री का भी खुलासा किया। लोहागढ़ किला जाने से पहले सिया ने बाली की ट्रिप भी कैंसिल की थी।

कॉन्ग्रेस की ‘भगवा आतंक’ वाली थ्योरी को किया फेल, दुनिया को आतंकी इशरत का सच बताया: पढ़िए उन RVS मणि के बारे में सब,...

पूर्व अधिकारी आरवीएस मणि को पद्मश्री से नवाजा गया है। उन्होंने भगवा आतंकवाद, इशरत जहाँ केस और मोदी-शाह के खिलाफ UPA सरकार के वक्त की साजिश का खुलासा किया।
- विज्ञापन -