Sunday, May 19, 2024
Homeदेश-समाजरफीक ने चाय पिलाने के बहाने किया बूढ़ी महिला का कत्ल, मुँह बुरी तरह...

रफीक ने चाय पिलाने के बहाने किया बूढ़ी महिला का कत्ल, मुँह बुरी तरह जलाया, लाश मरोड़कर फेंकी: मुंबई पुलिस ने पकड़ा

रफीक सैयद उर्फ़ बाबा ने पुलिस को बताया कि उसको मृतका के गहनों का लालच था। इसके के उसने मृतका को अपने घर पर चाय पीने के लिए बुलाया था। घर आने के बाद आरोपित ने महिला के सिर पर लोहे की रॉड से वार किया। इस हमले में पीड़िता की मौत हो गई। बाद में आरोपित ने शव से गहने उतार लिए।

मुंबई पुलिस ने 71 वर्षीया एक वृद्ध महिला की हत्या मामले में 27 साल के मोहम्मद फैज रफीक सैयद उर्फ ​​बाबा को गिरफ्तार किया है। मृतका का नाम सुगराबी हुसैन मुल्ला है। मुल्ला की क्षत-विक्षत लाश पुलिस ने 26 अक्टूबर 2023 को मुंबई के वडाला इलाके से बरामद की थी। शव को जलाने की भी कोशिश हुई थी। कत्ल की वजह आरोपित द्वारा वृद्धा के गहने लूट कर सबूत मिटाने की सोच बनी। मोहम्मद फैज रफीक सैय्यद को इलाके में बाबा के नाम से भी जाना जाता था जिसकी गिरफ्तारी बुधवार (2 नवंबर, 2023) को हुई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना मुंबई के वडाला क्षेत्र की है। 26 अक्टूबर को मुंबई के MBPT इलाके में पुलिस को एक महिला की अधजली लाश मिली थी। शव के चेहरे पर कई घाव के अलावा कोहनी और घुटनों पर चोट के निशान थे। महिला के चेहरे को बुरी तरह से जला दिया गया था जिससे उसकी पहचान होने में दिक्कत आ रही थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर के जाँच शुरू कर दी थी। इसी बीच शहीद भगत सिंह रोड के दोस्ती बिल्डिंग में रहने वाले एक वकील ने पुलिस को सूचना दी कि उनके घर काम करने वाली महिला 4 दिनों से नहीं आ रही है।

पुलिस ने वकील को लावारिश मिली लाश की तस्वीरें दिखाई। वकील ने महिला के बालों के रंग से शिनाख्त की। पुलिस ने वकील से मिली जानकारी के आधार पर वृद्धा के परिजनों को खोज निकाला। नवी मुंबई में रहने वाले मृतका के बेटे ने बताया कि उनकी माँ 24 अक्टूबर को ट्रेन से वडाला के लिए निकली थीं। पुलिस ने मृतका की मिली लोकेशन के आधार पर CCTV फुटेज की जाँच शुरू की। एक फुटेज में मृतका सुगराबी हुसैन मुल्ला को मोहम्मद फैज रफीक सैयद उर्फ ​​बाबा के घर जाते देखा गया।

पुलिस ने मोहम्मद फैज रफीक सैयद उर्फ ​​बाबा को पूछताछ के लिए बुलाया। थोड़े समय इधर-उधर की बातें करने के बाद आखिरकार आरोपित टूट गया और उसने सच उगल दिया।

रफीक सैयद उर्फ़ बाबा ने बताया कि उसको मृतका के गहनों का लालच था। इसके के उसने मृतका को अपने घर पर चाय पीने के लिए बुलाया था। घर आने के बाद आरोपित ने महिला के सिर पर लोहे की रॉड से वार किया। इस हमले में पीड़िता की मौत हो गई। बाद में आरोपित ने शव से गहने उतार लिए।

मोहम्मद फैज रफीक सैयद उर्फ ​​बाबा ने अपनी करतूत छिपाने के लिए महिला के चेहरे को बुरी तरह से जला दिया। बाद में शव को बोरे में भरा और सुनसान इलाके में जा कर फेंक दिया। आरोपित को जेल भेज दिया गया है।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

जिसे वामपंथन रोमिला थापर ने ‘इस्लामी कला’ से जोड़ा, उस मंदिर को तोड़ इब्राहिम शर्की ने बनवाई थी मस्जिद: जानिए अटाला माता मंदिर लेने...

अटाला मस्जिद का निर्माण अटाला माता के मंदिर पर ही हुआ है। इसकी पुष्टि तमाम विद्वानों की पुस्तकें, मौजूदा सबूत भी करते हैं।

रोफिकुल इस्लाम जैसे दलाल कराते हैं भारत में घुसपैठ, फिर भारतीय रेल में सवार हो फैल जाते हैं बांग्लादेशी-रोहिंग्या: 16 महीने में अकेले त्रिपुरा...

त्रिपुरा के अगरतला रेलवे स्टेशन से फिर बांग्लादेशी घुसपैठिए पकड़े गए। ये ट्रेन में सवार होकर चेन्नई जाने की फिराक में थे।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -