Homeदेश-समाजOYO होटल ले जाकर अरशद ने किया दलित लड़की का रेप, शादी का झाँसा...

OYO होटल ले जाकर अरशद ने किया दलित लड़की का रेप, शादी का झाँसा देकर 1 साल से बना रहा था संबंध: अमरोहा में गिरफ्तार

अमरोहा जिले में एक दलित लड़की से रेप का मामला सामने आया है। आरोपित का नाम अरशद है। पुलिस ने 10 नवम्बर 2023 को दबिश दे कर अरशद को गिरफ्तार कर लिया है। अरशद पिछले 1 साल से पीड़िता से शादी का झाँसा देकर रेप कर रहा था।

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में एक दलित लड़की से रेप का मामला सामने आया है। आरोपित का नाम अरशद है। पुलिस ने शुक्रवार (10 नवम्बर 2023) को दबिश दे कर अरशद को गिरफ्तार कर लिया है। अरशद पिछले 1 साल से पीड़िता से शादी का झाँसा देकर रेप कर रहा था। पीड़िता के परिवार ने ऑपइंडिया से बात करते हुए खुद को हो रही कार्रवाई से संतुष्ट बताया।

यह मामला अमरोहा जिले के थानाक्षेत्र डिडौली का है। यहाँ की रहने वाली पीड़िता ने गुरुवार (9 नवंबर 2023) को पुलिस में शिकायत दी। शिकायत में पीड़िता ने खुद को जाटव जाति से बताया। पीड़िता स्थानीय कॉलेज में BSC तृतीय सेमेस्टर की छात्रा है। शिकायत के मुताबिक जोया कस्बा इकबाल नगर में यामीन का बेटा अरशद रहता है। वह पिछले 1 साल से पीड़िता से शारीरिक संबंध बना रहा था। अरशद ने पीड़िता को शादी का झाँसा देकर चुप कराए रखा।

शिकायत में आगे 3 अक्टूबर 2023 की घटना का जिक्र किया है। पीड़िता के अनुसार इस दिन आरोपित अरशद उसे ले कर मुबारकपुर इलाके में स्थित एक OYO होटल ले गया था। यहाँ पर अरशद ने लड़की से रेप किया। शिकायत के अंत में पीड़िता ने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की माँग की है। ऑपइंडिया के पास FIR कॉपी मौजूद है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर FIR दर्ज करते हुए 10 नवम्बर को अरशद को गिरफ्तार कर लिया है।

अरशद पर IPC की धारा 376 के साथ SC/ST एक्ट के सेक्शन 3(2)(v) के तहत कार्रवाई की है। मामले की जाँच की जा रही है। ऑपइंडिया ने इस मामले में पीड़िता के परिजनों से बात की। लड़की के परिवार वालों ने हमसे बातचीत के दौरान प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई से खुद को को संतुष्ट बताया। हालाँकि उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में जरूरत पड़ी तो वो लोग मीडिया की मदद लेंगे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भारत आते ही जिस ‘मिशनरीज ऑफ चैरिटी’ में गए US के विदेश मंत्री मार्को रूबियो, वो लगातार विवादों में रहा: जानिए ‘मदर टेरेसा’ की...

मदर टेरेसा की मिशनरीज ऑफ चैरिटी पर सिर्फ जबरन धर्मांतरण कराने के ही नहीं, बल्कि नवजात बच्चों को पैसों के लिए बेचने जैसे आरोप भी लग चुके हैं।

कांसमंडी किले को लेकर पासी समाज और मुस्लिम आमने-सामने: जानें इस्लामी आक्रांता सालार मसूद गाजी से कनेक्शन, जिसे महाराजा सुहैल देव ने गाजर-मूली की...

कांसमंडी किला विवाद की सुलगती आग के पीछे सालार मसूद गाजी का वह क्रूर इतिहास है, जिसने 11वीं शताब्दी में भारत की धरती को लहूलुहान किया था।
- विज्ञापन -