Saturday, May 4, 2024
Homeविविध विषयअन्यअब सैनिक स्कूलों में भी पढ़ सकेंगी लड़कियाँ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी...

अब सैनिक स्कूलों में भी पढ़ सकेंगी लड़कियाँ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी मंजूरी

देश भर में 33 सैनिक स्कूल हैं। सैनिक स्कूल ने 2017 में केंद्र सरकार के पायलट प्रोजेक्ट के तहत सैनिक स्कूल में 6 लड़कियों प्रवेश देकर इसकी शुरुआत की गई थी। ताजा फैसले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुहिम 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' को मज़बूती मिलेगी।

देश के सैनिक स्कूल में अब लड़कियाँ भी पढ़ सकेंगी। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 2021-22 के शैक्षणिक सत्र से सैनिक स्कूलों में छात्राओं के प्रवेश के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। दो साल पहले मिजोरम में सैनिक स्कूल छिंगछीपी में छात्राओं के प्रवेश के लिए रक्षा मंत्रालय द्वारा शुरू की गई पायलट परियोजना की सफलता के बाद यह निर्णय लिया गया है। अब इसे सभी सैनिक स्कूलों में लागू करने का फ़ैसला लिया गया है।

रक्षा मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को इस आदेश के सुचारू कार्यान्वयन के लिए सैनिक स्कूलों में आवश्यक व्यवस्था और पर्याप्त महिला स्टाफ़ की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। रक्षा मंत्री के इस निर्णय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुहिम ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ को मज़बूती मिलेगी। साथ ही सशस्त्र बलों में महिलाओं की अधिक भागीदारी हो सकेगी, जिससे लैंगिक समानता के उद्देश्य की भी पूर्ति होगी। सैनिक स्कूलों में कक्षा 6 से 12वीं तक की पढ़ाई होती है और सैन्य अकादमियों में प्रवेश की तैयारी भी कराई जाती है।

बता दें कि देश भर में 33 सैनिक स्कूल हैं। सैनिक स्कूल ने 2017 में केंद्र सरकार के पायलट प्रोजेक्ट के तहत सैनिक स्कूल में 6 लड़कियों प्रवेश देकर इसकी शुरुआत की गई थी। सैनिक स्कूलों को पारंपरिक रूप से एक पुरुष गढ़ के रूप में देखा जाता है। सैनिक स्कूलों में लड़कियों को प्रवेश देना राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में महिला कैडेटों को शामिल करने की दिशा में यह पहला क़दम है।

ख़बर के अनुसार, पिछले साल दो नए स्कूल झुंझनू (राजस्थान) और सियांग (अरुणाचल प्रदेश) में खुले थे, जो अब चालू हो चुके हैं। इसके अलावा एक दर्जन से अधिक स्कूलों को मंज़ूरी मिल चुकी है, जिनके अगले साल चालू होने की संभावना है। वर्तमान समय में रक्षा अकादमी में प्रवेश पाने वाले एक चौथाई से भी अधिक बच्चे सैनिक स्कूलों के होते हैंं। पिछले साल चुने गए कुल 348 उम्मीदवारों में से 99 बच्चे सैनिक स्कूल के थे, जो 28.45 फ़ीसदी है। 

पिछले साल अप्रैल में देश में पहली बार लखनऊ के एक सैनिक स्कूल ने लड़कियों के दाखिले के लिए दरवाज़े खोले थे। विभिन्न पारिवारिक पृष्ठभूमि की 15 लड़कियों को कैप्टन मनोज कुमार पांडेय उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल  (यह देश का एकमात्र सैनिक स्कूल है जो रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत नहीं आता) में शैक्षणिक वर्ष 2018-19 के लिए कक्षा-9 में प्रवेश मिला था।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कॉन्ग्रेस को टुकड़े-टुकड़े गिरोह बता साथियों समेत BJP में शामिल हुए अरविंदर सिंह लवली: कहा – देश के लिए काम कर रही भाजपा, कॉन्ग्रेस...

2001-02 में उन्हें दिल्ली विधानसभा द्वारा सर्वश्रेष्ठ विधायक का ख़िताब भी मिला। 2003 में 'टाइम्स ऑफ इंडिया' (TOI) और 'हिंदुस्तान टाइम्स' (HT) ने उन्हें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला MLA चुना।

राहुल गाँधी ने फिर दिखाई हिन्दू घृणा: PM मोदी की भक्ति को बताया ड्रामा, भगवान श्रीकृष्ण की नगरी पर बरसे पूर्व कॉन्ग्रेस अध्यक्ष

प्राचीन द्वारका नगरी के के बारे में मान्यता है कि उसे भगवान श्रीकृष्ण ने देह-त्याग से पहले समुद्र में डुबो दिया था। पुरातत्त्वविदों ने समुद्र में हजारों वर्ष पूर्व शहर के अवशेष भी खोज निकाले हैं।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -