Homeदेश-समाजघर के सामने ही गोली बरसा रहे थे शूटर्स: बुजुर्ग महिला ने झाड़ू लेकर...

घर के सामने ही गोली बरसा रहे थे शूटर्स: बुजुर्ग महिला ने झाड़ू लेकर दौड़ा लिया, अकेले ही चार को भगाया; वीडियो वायरल

इस हमले का वीडियो वायरल होने के बाद अब लोग सोशल मीडिया पर इस पर रिएक्शन दे रहे हैं। अधिकांश लोग इस महिला की हिम्मत की तारीफ़ कर रहे हैं जिसने डंडे की मदद से ही अपराधियों को भगा दिया।

हरियाणा के भिवानी से एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक महिला की बहादुरी सामने आई है। महिला ने केवल एक लाठी के सहारे ही चार हथियारबंद शूटर्स को दौड़ा लिया और खदेड़ दिया। यह शूटर्स एक व्यक्ति की हत्या करने आए थे, जिसका घर महिला के घर के सामने ही वीडियो में दिखाई दे रहा है।

जानकारी के अनुसार, भिवानी की डाबर कालोनी में रहने वाले हरिकिशन 27 नवम्बर, 2023 की शाम को अपने घर के बाहर खड़े थे। इसी समय चार युवक दो मोटरसाइकिल पर आए और उनसे कुछ बात करने के बाद गोलियाँ बरसाने लगे। हरिकिशन ने अपने घर में भाग कर जान बचाई लेकिन उन्हें गोली लग गई, हमलावरों ने उनको घर में घुस कर गोली मारने का प्रयास किया लेकिन तभी एक बुजुर्ग महिला पड़ोस के घर से डंडे वाली झाड़ू लेकर निकली और शूटर्स को दौड़ा लिया जिससे शूटर्स भाग गए। शूटर्स ने महिला पर भी हमला करने की कोशिश की।

इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, इसमें हरिकिशन खड़े हुए दिख रहे हैं। इसके बाद हमलावर हमला करते हैं और उस पर गोलियाँ बरसा देते हैं। जानकारी के अनुसार, हरिकिशन को चार गोलियाँ इस दौरान लगी हैं। उसका इलाज चल रहा है। वहीं यह भी सामने आया है कि हरिकिशन किसी मामले में जमानत पर जेल से बाहर है।

अभी इस घटना के संबंध में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस जाँच कर रही है। भिवानी के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हरिकिशन पर हमले की योजना बनाते हुए पाँच लोगों को कुछ महीने पहले भी गिरफ्तार किया गया था।

इस हमले का वीडियो वायरल होने के बाद अब लोग सोशल मीडिया पर इस पर रिएक्शन दे रहे हैं। अधिकांश लोग इस महिला की हिम्मत की तारीफ़ कर रहे हैं जिसने डंडे की मदद से ही अपराधियों को भगा दिया।

एक यूजर ने लिखा, “ये है हरियाणा की शेरनी”। एक दूसरे यूजर ने लिखा, “लट्ठ बन्दूक से ज्यादा ताकतवर है।”

गौरतलब है कि अब पुलिस इस मामले की जाँच कर रही है। फ़िलहाल किसी आरोपित की अभी तक गिरफ्तारी नहीं है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

राम-कृष्ण-शिव भी हैं, लेकिन सबसे ऊपर स्वामीनारायण: समझिए- BAPS की शुरुआत से बड़ा बनने की पूरी कहानी

BAPS के मंदिरों में राम, कृष्ण, शिव, पार्वती, गणेश और हनुमान की मूर्तियाँ भी होती हैं लेकिन वो सब मूर्तियाँ स्वामी स्वामीनारायण से छोटी होती हैं। आखिर क्या है इनकी मान्यता?

EC में कैसे आए 3 कमिश्नर? जब राजीव गांधी से भिड़े CEC शास्त्री, तो बदल दिया गया चुनाव आयोग का पूरा गेम

चुनाव आयोग में तीन कमिश्नर्स की व्यवस्था कैसे शुरू हुई? राजीव गाँधी, आरवीएस शास्त्री और टीएन शेषन से जुड़ी पूरी कहानी समझिए।
- विज्ञापन -