Homeराजनीतिमध्य प्रदेश में आज से मोहन की सरकार, राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा ने...

मध्य प्रदेश में आज से मोहन की सरकार, राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा ने भी ली शपथ: PM मोदी, CM योगी समेत कई बड़े BJP नेता रहे मौजूद

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित हुए शपथ ग्रहण समारोह में सीएम पद के साथ ही राजेन्द्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा ने भी डिप्टी सीएम पद की शपथ ली।

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावों में बीजेपी को प्रचंड बहुमत से मिली जीत के बाद बुधवार (13 दिसंबर, 2023) को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर मोहन यादव ने शपथ ली। राज्यपाल मंगू भाई छगन भाई पटेल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित हुए शपथ ग्रहण समारोह में सीएम पद के साथ ही राजेन्द्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा ने भी डिप्टी सीएम पद की शपथ ली।

समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित बीजेपी के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।

बताते चलें कि शिवराज चौहान सरकार में मंत्री रहे मोहन यादव को सोमवार (11 दिसंबर, 2023) को एक बैठक में सर्वसम्मति से बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया था। मोहन यादव को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का करीबी माना जाता है। वो उज्जैन के रहने वाले हैं।

वे अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदाय से आते हैं। इनकी संख्या प्रदेश की आबादी में 48 फीसदी से अधिक है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

वामपंथियों से कांग्रेस का पुराना ‘लप्रेक’: अपनों को किनारे कर लेफ्ट के पीछे भागने की आदत क्यों नहीं छूटती?

NSUI को छोड़कर AISA के चेहरों को मंच देना कोई इत्तेफ़ाक नहीं है। सरदार पटेल से लेकर हिमंत बिस्वा सरमा तक... कांग्रेस ने हमेशा अपने मजबूत नेताओं को किनारे कर वामपंथियों को गले क्यों लगाया?

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।
- विज्ञापन -