HomeराजनीतिAMU में भाजपा विधायक की गाड़ी से उतरवाया झंडा, कैंपस में नाती से हो...

AMU में भाजपा विधायक की गाड़ी से उतरवाया झंडा, कैंपस में नाती से हो चुका है गाली-गलौच भी

विधायक ने एएमयू की प्रॉक्टोरियल टीम पर अपने ड्राइवर से अभद्रता करने का आरोप लगाया है। पुलिस से घटना की शिकायत की गई है। वहीं, यूनिवर्सिटी की तरफ से कहा गया है कि परिसर में ऐसे वाहन को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाती जिस पर किसी पार्टी का झंडा लगा हो।

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) एक बार फिर चर्चाओं में हैं। इस बार वहाँ भाजपा विधायक दलवीर सिंह चौधरी की गाड़ी को यूनिवर्सिटी परिसर में अंदर जाने की अनुमति तभी मिली जब उस पर लगा बीजेपी का झंडा हटाया गया। अगस्त के आखिर में कैंपस में चौधरी के नाती के साथ गाली-गलौच की घटना भी हुई थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बरौली सीट से भाजपा विधायक दलवीर सिंह का ड्राइवर मंगलवार (अक्टूबर 22, 2019) को दोपहर करीब 3:30 बजे उनके नाती को लेने के लिए गाड़ी लेकर यूनिवर्सिटी पहुँचा। गाड़ी पर बीजेपी का झंडा लगा देख उसे सैय्यद गेट के पास रोक लिया गया। गाड़ी से बीजेपी का झंडा उतरवाने के बाद ही प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम ने उसे कैंपस में प्रवेश की अनुमति दी।

मामले के तूल पकड़ने के बाद यूनिवर्सिटी ने कहा है कि परिसर में किसी भी दल का झंडा लगी गाड़ी को प्रवेश की अनुमति नहीं है। भाजपा विधायक ने इसकी शिकायत करते हुए कार्रवाई की माँग की है। विधायक ठाकुर दलवीर सिंह ने एएमयू की प्रॉक्टोरियल टीम पर ड्राइवर से अभद्रता करने का आरोप लगाया है। उनके ड्राइवर ने भी अलीगढ़ पुलिस के पास इस मामले में केस दर्ज करवाया है। ड्राइवर का कहना है कि परिसर के बाहर जबरदस्ती गाड़ी से झंडा उतरवाया गया।

विधायक ने घटना से अलीगढ़ के एसपी को अवगत करवा दिया है। साथ ही बताया है कि उन्होंने थाना सिविल लाइंस में तहरीर दे दी है। विधायक ने कहा है कि वे इस घटना की शिकायत मानव संसाधन विकास मंत्री से भी करेंगें।

चौधरी के नाती विजय कुमार सिंह ने इसी साल एएमयू के विदेशी भाषा विभाग (स्पेनिश) में दाखिला लिया है। 28 अगस्त को यूनिवर्सिटी में शिक्षकों के सामने ही कुछ सीनियर छात्रों ने उनसे अभद्रता की थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या है ‘सेफ हार्बर’ कानून, जिसके तहत फेसबुक-गूगल को मिल रखी है छूट? समझिए भारत और दुनिया भर में क्यों शुरू हुई इसे हटाने...

पीएम मोदी के फेसबुक से वीडियो कुछ देर के लिए हटाने के मामले में समिति ने डिजिटल प्लेटफॉर्म की सेफ हार्बर सुरक्षा रद्द करने की चेतावनी दी है।

₹415 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अल-फलाह के जवाद सिद्दीकी को झटका, दोनों अर्जियाँ खारिज: पढ़ें- क्या थीं ‘अनरिलाइड दस्तावेज’ समेत अन्य माँगें...

अल-फलाह समूह के ₹415 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जवाद सिद्दीकी को 2 अर्जियों को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। जानें- क्या थीं ये अर्जियाँ?
- विज्ञापन -